IPL 2026: ओपनिंग मैच में काली पट्टी बांधकर क्यों उतरे RCB-SRH के खिलाड़ी? ये है पूरी वजह

आईपीएल 2026 के ओपनिंग मैच में भावनाएं चरम पर दिखीं. बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित इस हाईवोल्टेज मुकाबले में आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर उतरे.

Advertisement
IPL 2026 के ओपनिंग मैच में आरसीबी-एसआरएच की टक्कर हुई. (Photo: BCCI) IPL 2026 के ओपनिंग मैच में आरसीबी-एसआरएच की टक्कर हुई. (Photo: BCCI)

aajtak.in

  • बेंगलुरु,
  • 28 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:23 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन के उद्घाटन मुकाबले में शनिवार (28 मार्च) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की भिड़ंत हुई. यह  मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले की शुरुआत से पहले मैदान पर काफी भावुक नजारा देखने को मिला.

दोनों टीमों के खिलाड़ियों, कोचों, अंपायर्स और फैन्स ने एक मिनट का मौन रखा. पिछले साल आरसीबी के खिताबी जश्न के दौरान एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ हादसे में 11 लोगों की जान चली गई थी. उन दिवंगत लोगों की याद में ये कदम उठाया गया. यह श्रद्धांजलि सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि फैन्स और क्रिकेट के बीच गहरे रिश्ते का प्रतीक भी बनी.

Advertisement

दोनों टीमों ने मैच से पहले वार्मअप के दौरान '11' नंबर की जर्सी पहनकर दिवंगत फैन्स को याद किया. मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ी बांह पर काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे. इसके अलावा स्टेडियम में 11 सीटें स्थायी रूप से खाली रखने का फैसला किया गया है, जो उन फैन्स की याद में हमेशा खाली रहेंगी.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने बयान में कहा कि 4 जून को हुई इस दुखद घटना में जान गंवाने वाले आरसीबी परिवार के 11 सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के लिए यह कदम उठाया गया. टीम के मुताबिक, यह श्रद्धांजलि सिर्फ एक दिन तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उनकी याद को स्थायी रूप से जीवित रखा जाएगा.

स्टेडियम में किया गया स्मारक का निर्माण
वहीं कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) ने भी स्टेडियम में एक स्मारक का अनावरण किया है, ताकि इस घटना को हमेशा याद रखा जा सके. गौरतलब है कि पिछले साल हुए इस हादसे के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम में क्रिकेट गतिविधियां रोक दी गई थीं. सुरक्षा कारणों से कई बड़े टूर्नामेंट, जैसे महिला वनडे वर्ल्ड कप और केएससीए महाराजा ट्रॉफी अन्य स्थानों पर शिफ्ट करने पड़े थे. यहां तक कि इस साल के टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले भी इस मैदान पर नहीं खेले गए.

Advertisement

बाद में सरकार द्वारा गठित विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के आधार पर सुरक्षा और बुनियादी ढांचे में व्यापक बदलाव किए गए. एंट्री और एग्जिट व्यवस्था को बेहतर किया गया, साथ ही इमरजेंसी मेडिकल सिस्टम को भी मजबूत किया गया. सभी जरूरी मंजूरियां मिलने के बाद अब स्टेडियम को फिर से मैचों के आयोजन के लिए हरी झंडी मिली. अब एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम करीब 33,000 दर्शकों की क्षमता के साथ फिर से मुकाबले आयोजित कर रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement