कौन हैं काल सोमानी, जिन्होंने राजस्थान रॉयल्स को 13,600 करोड़ में खरीदा, IPL से पुराना है नाता

आईपीएल का 19वां सीजन शुरू होने से ठीक पहले राजस्थान रॉयल्स के बिकने की खबर सामने आई है. इस टीम को अमेरिकी बिजनेसमैन काल सोमानी ने खरीदा है. वह 2021 से राजस्थान रॉयल्स से जुड़े हुए हैं. राजस्थान ने साल 2008 में आईपीएल खिताब जीता था.

Advertisement
IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी रियान पराग के पास ही रहेगी (Photo: ITG) IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी रियान पराग के पास ही रहेगी (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:46 PM IST

आईपीएल 2026 शुरू होने से ठीक पहले एक बड़ा उलटफेर मंगलवार को देखने को मिला जब राजस्थान रॉयल्स के बिकने की खबर सामने आई. अमेरिका के एक बड़े कारोबारी काल सोमानी ने करीब 1.63 बिलियन डॉलर (लगभग 13,600 करोड़ रुपये) की भारी कीमत में आईपीएल की इस टीम की 100 फीसदी हिस्सेदारी अपने नाम कर ली. ऐसे में ये सवाल उठता है कि आखिर काल सोमानी कौन हैं, जिन्होंने इतनी बड़ी कीमत में आईपीएल टीम को खरीदा है.

Advertisement

कौन हैं काल सोमानी?

काल सोमानी अमेरिका के एरिज़ोना (स्कॉट्सडेल) के रहने वाले एक बिजनेसमैन हैं, जिनके पास 15 साल से ज्यादा बिजनेस एक्सपीरियेंस है. उन्होंने एजुकेशन टेक, डेटा प्राइवेसी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस गवर्नेंस और स्पोर्ट्स टेक जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है.

सोमानी कई कंपनियों के फाउंडर हैं, जिनमें IntraEdge और Truyo शामिल हैं. इसके अलावा वे AI गवर्नेंस से जुड़े कई इनिशिएटिव्स में भी सक्रिय रहे हैं. स्पोर्ट्स की दुनिया में भी उनकी मजबूत पकड़ है. वह मोटर सिटी गोल्फ क्लब के को-ओनर हैं और TMRW Sports और TGL Golf League जैसे प्रोजेक्ट्स में शुरुआती निवेशक रहे हैं.

यह भी पढ़ें: IPL: 13,600 करोड़ में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, अमेरिकी बिजनेसमैन ने खरीदा

राजस्थान रॉयल्स से साल 2021 से जुड़े हैं काल

काल सोमानी का राजस्थान रॉयल्स से जुड़ाव नया नहीं है. उन्होंने साल 2021 में पहली बार इस फ्रेंचाइजी में निवेश किया था. उस समय उन्होंने आईपीएल के तेजी से बढ़ते मार्केट और भविष्य को लेकर काफी भरोसा जताया था. यही भरोसा अब उन्हें टीम की पूरी ओनरशिप लेने की दिशा में आगे ले गया है.

Advertisement

अगले सीजन से दिखेगा असर

हालांकि मालिकाना हक में बदलाव आईपीएल 2026 सीजन के बाद ही प्रभावी होगा. फिलहाल राजस्थान रॉयल्स अपनी तैयारियों में जुटी है. टीम 30 मार्च को गुवाहाटी में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सीजन का पहला मुकाबला खेलेगी. नए कप्तान रियान पराग और हेड कोच कुमार संगकारा के नेतृत्व में टीम का पूरा ध्यान मैदान पर प्रदर्शन पर है.

पहले किसके पास थी ज्यादा हिस्सेदारी?

इस नई डील से पहले राजस्थान रॉयल्स में ब्रिटिश-भारतीय कारोबारी मनोज बडाले ( Manoj Badale) के पास 65% की हिस्सेदारी थी. लेकिन अब पूरे 100 फीसदी की हिस्सेदारी काल सोमान की होगी. हालांकि, यह डील भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की मंजूरी पर निर्भर है और जल्द ही साइन होने की उम्मीद है. 

सूत्र के मुताबिक डील अगले 4-5 दिनों में घोषित हो सकती है. इस बीच, एक और बड़ी आईपीएल टीम RCB (डिफेंडिंग चैम्पियन) भी बिक्री के लिए तैयार बताई जा रही है.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 में संजू सैमसन ने क्यों छोड़ा राजस्थान रॉयल्स और चुनी धोनी की CSK पहली बार बताई वजह

2008 में चैम्पियन बनी थी राजस्थान

IPL में राजस्थान रॉयल्स के सफर की बात करें तो इस फ्रेंजाइजी ने लीग के पहले चरण यानी साल 2008 में शेन वार्न की कप्तानी में पहला ही खिताब अपने नाम किया था. लेकिन इसके बाद टीम को लगातार संघर्षों का सामना करना पड़ा. साल 2022 में टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था. लेकिन तब गुजरात टाइटंस ने टाइटल अपने नाम किया था. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement