'ये दूसरा मौका, जब मैंने सेल्फी...', वैभव सूर्यवंशी के कायल हुए लखनऊ के हेड कोच जस्ट‍िन लैंगर, लिखा इमोशनल पोस्ट

वैभव सूर्यवंशी ने अपनी दमदार बल्लेबाजी से हर किसी को दीवाना बना दीया है. वैभव के लगातार अच्छे प्रदर्शन को देखकर लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के हेड कोच जस्टिन लैंगर ने भी अपने लिंक्डइन अकाउंट पर पोस्ट करते हुए 15 साल के वैभव की तारीफ की.

Advertisement
जस्टिन लैंगर ने वैभव सूर्यवंशी के साथ सेल्फी ली (Photo: X) जस्टिन लैंगर ने वैभव सूर्यवंशी के साथ सेल्फी ली (Photo: X)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 29 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:49 PM IST

15 साल के वैभव सूर्यवंशी अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से जमकर रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं और हर किसी का दिल जीत रहे हैं. हर कोई वैभव के बारे में लिखने से नहीं थक रहा है. 


आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 47 रनों से हराकर क्वालिफायर-2 में अपनी जगह बना ली. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंदों में 334.48 की स्ट्राइक रेट से धमाकेदार 97 रनों की आतिशी पारी खेली. अपनी इस पारी में वैभव ने 12 छक्के और 5 चौके जड़े. 

Advertisement


इस पूरे IPL सीजन वैभव सूर्यवंशी ने 242.85 की जबरदस्त स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है. वैभव ने गेल का एक सीजन में सबसे ज्यादा 59 छक्कों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. वैभव ने इस आईपीएल में 65 छक्के जड़ दिये हैं.

लखनऊ सुपर जायंट्स के हेड कोच जस्टिन लैंगर ने भी लिंक्डइन पर वैभव की तारीफ करते हुए पोस्ट किया है. जस्टिन लैंगर ने लिखा, 'पिछले हफ्ते मैंने वो किया, जो मैंने अपनी पूरी जिंदगी में सिर्फ दो बार किया है, किसी दूसरे खिलाड़ी से सेल्फी मांगी'. 

'पहली बार मैंने अपने बचपन के AFL हीरो, साउथ फ्रेमैंटल के स्टीफन माइकल से ऑपटस स्टेडियम  में कुछ साल पहले सेल्फी ली थी'. 

'दूसरी बार एक 15 साल के लड़के से…जो बिहार के एक गांव से आता है'.

'वैभव सूर्यवंशी ने मेरी लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के गेंदबाजों को मैदान के हर कोने में पहुंचा दिया. इस IPL सीजन में वह 53 छक्के लगा चुका है, जो किसी भी टी20 टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा छक्के हैं, सिर्फ क्रिस गेल उससे आगे हैं'. 

Advertisement

'वह पुरुष टी20 क्रिकेट का सबसे युवा शतकवीर भी है. और वह सिर्फ 15 साल का है'.

'35 साल क्रिकेट में बिताने के बाद भी मैं यकीन नहीं कर पा रहा कि यह लड़का कैसे खेलता है. मैंने इसके जैसा खिलाड़ी पहले कभी नहीं देखा. और उसने प्लेऑफ फाइनल में फिर वही कमाल करके दिखाया'.

'इसने मुझे 'टैलेंट' के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया, एक ऐसा शब्द जिसे हम सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, लेकिन शायद सबसे कम समझते हैं'.

वैभव ने गेल का एक सीजन में सबसे ज्यादा 59 छक्कों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. वैभव ने इस आईपीएल में 65 छक्के जड़ दिये हैं.
वैभव इस आईपीएल सीजन सबसे ज्यादा 680 रन बनाकर 'ऑरेंज कैप' की रेस में सबसे आगे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »