'₹10 करोड़ का बजट तैयार था...', वैभव सूर्यवंशी की IPL नीलामी पर राजस्थान रॉयल्स का बड़ा खुलासा

वैभव सूर्यवंशी 27 मार्च को 15 साल के हो गए. इतनी उम्र में IPL और अंडर-19 क्रिकेट में धमाका कर सबको चौंका दिया है. राजस्थान रॉयल्स ने ट्रायल में ही उनकी प्रतिभा पहचानकर ₹10 करोड़ तक का बजट रखने का फैसला किया था.

Advertisement
RR के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट जुब‍िन भरुचा का वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा खुलासा (Photo: ITG) RR के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट जुब‍िन भरुचा का वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा खुलासा (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 27 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 4:37 PM IST

इंड‍ियन क्रिकेट में एक और बड़ा सितारा तेजी से उभर रहा है. 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी प्रतिभा से न सिर्फ फैन्स, बल्कि IPL फ्रेंचाइजी को भी चौंका दिया है.

राजस्थान रॉयल्स ने इस युवा खिलाड़ी पर इतना भरोसा जताया कि ऑक्शन से पहले ही ₹10 करोड़ तक का बजट अलग रखने की योजना बना ली थी. हालांकि अंत में वह ₹1.1 करोड़ में टीम का हिस्सा बने.

Advertisement

वैभव ने महज 12 साल की उम्र में बिहार के लिए फर्स्ट क्लास डेब्यू कर लिया था. 13 साल की उम्र में IPL ऑक्शन में बिके और 14 साल की उम्र में अपने पहले ही सीजन में 35 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया.

हाल ही में उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में 80 गेंदों पर 175 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी जीता, जिससे उनकी प्रतिभा पर मुहर लग गई.

राजस्थान रॉयल्स के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट जुब‍िन भरुचा ने खुलासा किया कि अक्टूबर 2024 में ट्रायल के दौरान ही वैभव ने सबका ध्यान खींच लिया था. उन्होंने कहा कि वैभव की पहली ही गेंद ने उन्हें यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन की याद दिला दी. जैसे इन दोनों ने अपने ट्रायल में पहली गेंद पर कुछ अलग किया था, वैसा ही वैभव ने भी किया.

Advertisement

ट्रायल के दौरान वैभव को 6 फीट लंबे तेज गेंदबाजों और हाई-पेस साइड आर्मर्स के खिलाफ टेस्ट किया गया. एक गेंदबाज ने 157 KPH की रफ्तार से गेंद डाली, जिसे वैभव ने सीधे साइटस्क्रीन के ऊपर छक्का जड़ दिया.

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी के लिए खुलेगा टीम इंडिया का दरवाजा, 27 मार्च का बन रहा संयोग! टूटेगी इस नियम की दीवार

भरूचा ने क्रिकइंफो से कहा- इतनी तेज गेंद पर इतनी आसानी से छक्का मारना सामान्य नहीं है, वो भी इतनी कम उम्र में. वैभव ने पिछले 10 महीनों में जमकर रन बनाए हैं और युवा स्तर पर गेंदबाजों की जमकर धुनाई की है. लेकिन IPL 2026 में उन्हें दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों के साथ-साथ डेटा और रणनीति से लैस विरोधियों का सामना करना होगा. अब असली चुनौती यही होगी कि वह खुद को लगातार बेहतर बनाते हुए हर परिस्थिति में रन बना सकें.

वैसे इस आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी की राजसथान रॉयल्स टीम के मैच की बात की जाए तो यह 30 मार्च को होगा. जहां राजस्थान के सामने चेन्नई सुपर किंग्स की टीम होगी. आईपीएल का आगाज शन‍िवार (28 मार्च ) से हो रहा है. जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद की भ‍िड़ंत होनी है. 

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement