उस्मान की जिस मिस्ट्री पर कूद रहा था PAK, सूर्या ने इस मास्टरस्ट्रोक से कर दिया फुस्स

भारत ने कोलंबो में पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर-8 में जगह बना ली. मैच से पहले उस्मान तारिक को पाकिस्तान का ट्रंप कार्ड बताया जा रहा था, लेकिन सूर्यकुमार यादव की संयमित बल्लेबाजी और रणनीति ने उनकी ‘मिस्ट्री’ को बेअसर कर दिया. भारत ने 176 रन बनाए और पाकिस्तान को 114 पर रोक दिया.

Advertisement
उस्मान तारिक के खिलाफ सूर्या ने बनाया था ये मास्टरस्ट्रोक (Photo: ITG) उस्मान तारिक के खिलाफ सूर्या ने बनाया था ये मास्टरस्ट्रोक (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 6:02 AM IST

भारत ने एक बार फिर वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को मात देते हुए 61 रन से बड़ी जीत दर्ज की. मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया, जहां टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रन बनाए और फिर पाकिस्तान को 114 पर समेट दिया.

यह जीत सिर्फ स्कोरलाइन के लिहाज से नहीं, बल्कि मानसिक जंग के लिहाज से भी खास रही. मैच से पहले पाकिस्तान की ओर से बायकॉट की बातें और उस्मान तारिक को लेकर जबरदस्त हाइप बनाया गया. कप्तान सलमान आगा ने उन्हें टीम का ‘ट्रंप कार्ड’ बताया था. लेकिन मैदान पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ऐसा दांव चला कि सारी ‘मिस्ट्री’ धरी रह गई.

Advertisement

उस्मान का हाइप, सूर्या की रणनीति

पाकिस्तान ने गेंदबाजी की शुरुआत स्पिन से की और पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा को आउट कर फायदा भी उठाया. माहौल बन चुका था कि उस्मान तारिक भारत के लिए मुश्किल खड़ी करेंगे.

लेकिन इसके बाद ईशान किशन ने आक्रामक अंदाज में रन बटोरे और दबाव कम किया. ईशान के आउट होने के बाद जब सूर्यकुमार यादव क्रीज पर आए तो उन्होंने जल्दबाजी नहीं दिखाई.

यह भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा से रूठी किस्मत, पाकिस्तान के खिलाफ मैच में बना गए शर्मनाक रिकॉर्ड

सूर्या ने पिच का मिजाज भांप लिया था. उन्होंने तिलक वर्मा के साथ मिलकर जोखिम भरे शॉट्स से परहेज किया और सिंगल-डबल लेकर पारी को आगे बढ़ाया. खास बात यह रही कि उन्होंने उस्मान तारिक को भी संभलकर खेला और उन्हें कोई बड़ा मौका नहीं दिया. यही मास्टरस्ट्रोक मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ.

Advertisement

फ्लॉप रही ‘मिस्ट्री’

जिस उस्मान तारिक को लेकर पाकिस्तान में भारी चर्चा थी, वह इस मैच में बेअसर रहे. उन्होंने 4 ओवर में 24 रन देकर सिर्फ 1 विकेट लिया, वह भी आखिरी ओवर में, जब मैच भारत के कब्जे में जा चुका था.

अगर भारतीय बल्लेबाज शुरुआत में जोखिम लेते तो हालात बदल सकते थे, लेकिन सूर्या की संयमित कप्तानी ने पाकिस्तान की रणनीति को फेल कर दिया.

यह भी पढ़ें: PAK कप्तान की एक गलती कैसे बन गई गेमचेंजर, कोलंबो विजय के बाद कप्तान सूर्या ने बताया सीक्रेट

पाकिस्तान की जल्दबाजी पड़ी भारी

176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान के बल्लेबाज दबाव में दिखे. हर खिलाड़ी बड़े शॉट की कोशिश में विकेट गंवाता गया. भारतीय गेंदबाजों ने सटीक लाइन-लेंथ रखी और पाकिस्तान को 114 रन पर समेट दिया.

यह भी पढ़ें: IND vs PAK T20 WC Highlights: सूर्या 'सेना' के आगे PAK का सरेंडर... कोलंबो में भारत ने 61 रनों से चटाई धूल, वर्ल्ड कप में अब 8-1 की बढ़त

इस जीत के साथ भारत ने सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली. यह मुकाबला दिखाता है कि बड़े मैच सिर्फ ताकत से नहीं, बल्कि दिमाग और धैर्य से जीते जाते हैं. और इस बार सूर्या का दांव पाकिस्तान पर भारी पड़ गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement