India vs Australia: टी20 सीरीज के लिए भारत का दौरा करेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, जानें दौरे का शेड्यूल

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने आखिरी बार साल 2019 में भारत का दौरा किया था. तब टी20 एवं वनडे सीरीज को ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपने नाम किया था.

Advertisement
Team India (@BCCI) Team India (@BCCI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 मई 2022,
  • अपडेटेड 1:48 PM IST
  • AUS टीम भारत दौरे पर आ सकती है
  • दौरे पर खेले जा सकते हैं तीन टी20 मैच

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम इस साल सितंबर में तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारत का दौरा कर सकती है. वेबसाइट Foxsports.com.au के हवाले से यह खबर निकल कर सामने आई है. इस सीरीज के जरिए भारतीय टीम आईसीसी टी20 विश्व कप  2022 के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे सकती है. टी20 विश्व कप इस साल अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होना है.

Advertisement

रिपोर्ट मे कहा गया है, 'ऑस्ट्रेलिया जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलने के बाद सितंबर में भारत में तीन टी20 मैच खेलेगी. इसके बाद कंगारू टीम वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ भी व्हाइट बॉल सीरीज खेलेगी.

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने आखिरी बार 2019 में भारत का दौरा किया था. तब दो मैचों की टी20 की सीरीज को ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 से अपने नाम किया था. इसके अलावा उस दौरे में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज भी खेला था. वनडे सीरीज में भी मेहमान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 3-2 से मात दी.

अगले साल ऑस्ट्रेलिया को फरवरी और मार्च में चार टेस्ट मैचों के लिए भी भारत का दौरा करना है. भारत के आगामी कार्यक्रम की बात करें, तो रोहित ब्रिगेड को 9 से 19 जून तक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. इसके बाद मेन  इन ब्लू दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए आयरलैंड का दौरा करेगी.

Advertisement

आयरलैंड दौरे की समाप्ति के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड रवाना हो जाएगी. इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम पांचवां और आखिरी टेस्ट भी खेलेगी जो पिछले साल कोरोना महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया था.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement