रवि शास्त्री को बुक लॉन्च पार्टी का 'पछतावा' नहीं, कहा- उससे कोई संक्रमित नहीं हुआ

शास्त्री, फील्डिंग कोच आर श्रीधर, गेंदबाजी कोच भरत अरुण और फिजियो नितिन पटेल को ओवल टेस्ट के दौरान संक्रमित पाया गया और जब मैनचेस्टर में पांचवें टेस्ट से पहले जूनियर फिजियो योगेश परमार का टेस्ट पॉजिटिव आया तो मैच विवादास्पद रूप से रद्द कर दिया गया. टीम इंडिया तब सीरीज में 2-1 से आगे चल रहा थी.

Advertisement
Team India Coach Ravi Shastri (Photo-Getty Images) Team India Coach Ravi Shastri (Photo-Getty Images)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 1:50 PM IST
  • बुक लॉन्चिंग समारोह आयोजित करने पर खेद नहीं: शास्त्री
  • चौथे टेस्ट के दौरान कोच रवि शास्त्री को हुआ था कोरोना

भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा कि उन्हें अपनी पुस्तक का लॉन्चिंग समारोह आयोजित करने पर खेद नहीं है. इस समारोह को भारतीय टीम में कोविड-19 का संक्रमण फैलने के लिए जिम्मेदार माना जा रहा है, जिसके कारण इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में पांचवां टेस्ट मैच रद्द करना पड़ा.

शास्त्री, फील्डिंग कोच आर श्रीधर, गेंदबाजी कोच भरत अरुण और फिजियो नितिन पटेल को ओवल टेस्ट के दौरान संक्रमित पाया गया और जब मैनचेस्टर में पांचवें टेस्ट से पहले जूनियर फिजियो योगेश परमार का टेस्ट पॉजिटिव आया तो मैच विवादास्पद रूप से रद्द कर दिया गया. टीम इंडिया तब सीरीज में 2-1 से आगे चल रहा थी.

Advertisement

रिपोर्टों के अनुसार पुस्तक विमोचन समारोह में भाग लेने वाले लोगों ने मास्क नहीं पहना था. शास्त्री ने ‘द गार्डियन’ से कहा, ‘मुझे कतई खेद नहीं है क्योंकि मैं उस समारोह में जिन लोगों से मिला वे शानदार थे. लड़कों के लिए भी लगातार अपने कमरों तक सीमित रहने की बजाय बाहर निकलकर अलग-अलग लोगों से मिलना अच्छा था.’

उन्होंने कहा, ‘ओवल टेस्ट में आप उन सीढ़ियों पर चढ़ रहे थे, जिनका उपयोग 5000 लोग कर रहे थे. फिर बुक लॉन्चिंग पर उंगली क्यों उठाई जा रही है.

शास्त्री ने कहा, ‘लेकिन मैं चिंतित नहीं था. पार्टी में लगभग 250 लोग थे और कोई भी उस पार्टी के कारण संक्रमित नहीं हुआ.’पृथकवास में बिताए गए समय के बारे में शास्त्री ने कहा, ‘यह शानदार रहा क्योंकि 10 दिनों में गले में खराश के अलावा मुझ में किसी तरह के लक्षण नहीं थे. मुझे कभी बुखार नहीं आया और मेरा ऑक्सीजन का स्तर का हर समय 99 प्रतिशत रहा.’

Advertisement

उन्होंने कहा, ‘मैंने इन 10 दिनों में एक भी दवा नहीं ली. एक पैरासिटामोल (बुखार की दवा) तक नहीं ली. मैंने लड़कों से कहा कि एक बार परीक्षण पॉजिटिव आने पर यह 10 दिन का फ्लू है और कुछ नहीं.’

'इंग्लैंड में 19 जुलाई को ही सब कुछ खुल गया था'

पांचवां टेस्ट रद्द होने से पुस्तक विमोचन पर लोगों का अधिक ध्यान गया. शास्त्री ने कहा, ‘मैं पुस्तक विमोचन की पार्टी में संक्रमित नहीं हुआ क्योंकि वह 31 अगस्त को था और तीन सितंबर को मेरा परीक्षण पॉजिटिव आया था. यह तीन दिन में नहीं हो सकता है. मुझे लगता है कि मैं लीड्स में संक्रमित हुआ. इंग्लैंड में 19 जुलाई को सब कुछ खोल दिया गया था. लोग होटलों में आने लगे थे, लिफ्ट का उपयोग शुरू हो गया था. किसी तरह का कोई प्रतिबंध नहीं था.’

शास्त्री ने कहा कि मैनचेस्टर में नहीं खेलने का फैसला लेने में वह शामिल नहीं थे क्योंकि तब वह लंदन में पृथकवास पर थे. उन्होंने इस संदर्भ में खिलाड़ियों से चर्चा भी नहीं की थी.

उन्होंने कहा, ‘नहीं मुझे नहीं पता कि किसने यह फैसला किया. मुझे नहीं पता था कि अचानक ही जूनियर फिजियो का परीक्षण पॉजिटिव आ गया. वह पांच या छह खिलाड़ियों का उपचार कर रहा था. मुझे लगता है कि यहां से मामला उठा. हम जानते हैं कि ऐसे में टेस्ट मैच के बीच में भी किसी का परीक्षण पॉजिटिव आ सकता है.’

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement