फाइनल में भी गरजा टीम इंडिया का ‘पॉकेट डायनामाइट’, कीवी गेंदबाजों के उड़े होश!

ईशान किशन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के सफलतम बल्लेबाजों में एक रहे. ईशान किशन ने खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ बल्ले से तूफानी प्रदर्शन किया. ईशान किशन ने संजू सैमसन के साथ मिलकर तूफानी साझेदारी की.

Advertisement
ईशान किशन ने फाइनल में खेली तूफानी पारी. (Photo: Getty) ईशान किशन ने फाइनल में खेली तूफानी पारी. (Photo: Getty)

aajtak.in

  • अहमदाबाद,
  • 08 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:16 PM IST

भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ तूफानी प्रदर्शन किया. 8 मार्च (रविवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में ईशान ने 25 गेंदों पर 54 रन बनाए. ईशान ने अपनी इनिंग्स में चार छक्के और चार चौके लगाए. ईशान के टी20 इंटरनेशनल करियर का ये 10वां अर्धशतक रहा. ईशान किशन को जिमी नीशम ने मार्क चैपमैन के हाथों कैच आउट कराया.

Advertisement

ईशान किशन ने इस दौरान संजू सैमसन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 105 रनों की पार्टनरशिप की. संजू ने 5 चौके और 8 छक्के की मदद से 46 गेंदों पर 89 रनों का योगदान दिया. संजू ने इससे पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड के विरुद्ध 89 रन बनाए थे. जबकि वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में उनके बल्ले से नाबाद 97 रन निकले थे.

ईशान किशन को छोटे कद और मैदान में हर तरफ शॉट्स मारने की क्षमता के चलते 'पॉकेट डायनामाइट' के नाम से भी जाना जाता है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ईशान किशन का प्रदर्शन शानदार रहा. उन्होंने इस टूर्नामेंट में कुछ अहम पारियां जरूर खेलीं. ईशान ने पाकिस्तानी टीम के खिलाफ यादगार 77 रनों का योगदान दिया, जबकि नामीबिया के खिलाफ 61 रन बनाकर भारतीय टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई.

इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 39 रनों का योगदान दिया, वहीं जिम्बाब्वे के खिलाफ 38 रन बनाए. हालांकि कुछ मुकाबलों में उनका बल्ला खामोश भी रहा. वेस्टइंडीज के खिलाफ वह 10 रन ही बना सके, जबकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनका खाता भी नहीं खुला.

Advertisement

ईशान किशन ने संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के खिलाफ 20 और नीदरलैंड्स के खिलाफ 18 रनों की पारी खेली. अब फाइनल में उन्होंने अर्धशतक जड़ा. इस तरह उन्होंने टूर्नामेंट में कुल 8 मैचों में 35.22 के एवरेज और 193.29 की स्ट्राइक रेट से 317 रन बनाए, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल रहे. भारतीय बल्लेबाजों में ईशान से ज्यादा रन इस टी20 वर्ल्ड कप में संजू सैमसन ने जड़े. संजू ने 5 मैचों में 80.25 की औसत से 321 रन स्कोर किए.

फाइनल में भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह

फाइनल में न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, मिचेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement