Shikhar Dhawan IPL 2022: 'छोटी बच्ची हो क्या', शिखर धवन ने प्रीति जिंटा संग की जिम, देखें Video

धवन आरसीबी के विराट कोहली के बाद आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. धवन अब तक 203 आईपीएल मुकाबलों में 35.22 की औसत से 6165 रन बना चुके हैं.

Advertisement
शिखर धवन और प्रीति जिंटा शिखर धवन और प्रीति जिंटा

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 10 मई 2022,
  • अपडेटेड 4:49 PM IST
  • सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं धवन
  • प्रीति जिंटा के साथ जिम करते दिखे धवन

टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज शिखर धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. धवन अपने अकाउंट से मजेदार वीडियो शेयर कर फैन्स को हंसाने से बाज नहीं आते है. इसी कड़ी में धवन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह पंजाब किंग्स (PBKS) की मालकिन प्रीति जिंटा के साथ जिम करते दिखाई दे रहे हैं.

शेयर किए गए वीडियो में दोनों जिम करने के साथ-साथ मस्ती भी कर रहे हैं. शिखर ने वीडियो में फेमस म्यूजिक का इस्तेमाल  मीम के तौर पर किया है. धवन ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'एक ग्रेट जिम सेशन.' सोशल मीडिया पर धवन और जिंटा के इस वीडियो को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं.

Advertisement

आईपीएल 2022 में शिखर धवन काफी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं धवन ने पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए अबतक 11 मैचों में 42.33 की औसत से 381 रन बनाए हैं. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने आईपीएल के मौजूदा सीजन में अब तक तीन अर्धशतक लगाए हैं. आईपीएल 2022 की नीलामी में खरीदे जाने वाले शिखर धवन पहले खिलाड़ी थे. धवन को मेगा नीलामी में पंजाब किंग्स ने 8.25 करोड़ रुपए में खरीदा था. धवन आईपीएल के पिछले तीन सत्रों में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का हिस्सा थे.

धवन अब तक 203 आईपीएल मुकाबलों में 35.22 की औसत से 6165 रन बना चुके हैं. इस दौरान धवन के बल्ले से दो शतक और 47 अर्धशतक निकले हैं, वह विराट कोहली के बाद आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. विराट कोहली के नाम पर 219 आईपीएल मैचों में 36.30 के एवरेज से 6499 दर्ज हैं.

Advertisement

पंजाब किंग्स आठवें नंबर पर

इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव से भरा है. मयंक अग्रवाल की अगुवाई वाली टीम ने अबतक 11 में से महज 5 मुकाबले जीते हैं. ऐसे में पंजाब को प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना बनाए रखने के लिए बाकी के तीनों मुकाबले जीतने होंगे. पंजाब किंग्स अब अपने अगले मुकाबले में 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना करेगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement