'यह तो बस शुरुआत है…', टीम इंडिया की सफलता पर रोहित शर्मा गदगद, कहा- अब पीछे मुड़कर नहीं देखेंगे

भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में कुछ ही दिन पहले टी20 वर्ल्ड कप जीता था. वहीं महिला टीम ने पिछले साल विमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप अपने नाम किया. अंडर-19 लेवल पर भी भारतीय टीम ने खिताबी जीत का स्वाद चखा है.

Advertisement
रोहित शर्मा ने भारतीय टीम के दबदबे पर खुशी जताई. (Photo: PTI) रोहित शर्मा ने भारतीय टीम के दबदबे पर खुशी जताई. (Photo: PTI)

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 15 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:56 AM IST

पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि हाल के वर्षों में मिली बड़ी सफलताओं के बाद भारतीय क्रिकेट अब एक नए दौर में प्रवेश कर चुका है. उनका कहना है कि पुरुष और महिला दोनों टीमों के पास इस समय शानदार मोमेंटम है और अगर इसे बरकरार रखा गया तो भारत लंबे समय तक विश्व क्रिकेट पर राज कर सकता है.

Advertisement

टी20 मुंबई लीग के चौथे सीजन के लॉन्च कार्यक्रम में रोहित शर्मा ने भारतीय क्रिकेट की हालिया उपलब्धियों पर खुशी और गर्व जाहिर किया. उन्होंने कहा, 'पिछले कुछ सालों में भारतीय क्रिकेट ने जो हासिल किया है, उसे देखकर बहुत खुशी और गर्व महसूस होता है. हमारी टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया है और बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं.'

यह भी पढ़ें: ना कोहली, ना रोहित और ना सूर्या... BCCI अवॉर्ड्स में इन खिलाड़ियों का जलवा, देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट

रोहित शर्मा ने कहा कि भारतीय क्रिकेट की सबसे बड़ी ताकत यह है कि सिर्फ पुरुष टीम ही नहीं, बल्कि महिला टीम भी लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. उन्होंने भारतीय महिला टीम की उस ऐतिहासिक जीत का जिक्र किया, जब हरमन ब्रिगेड ने नवी मुंबई में अपना पहला आईसीसी विमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप खिताब जीता.

Advertisement

रोहित शर्मा कहते हैं, 'सिर्फ पुरुष टीम ही नहीं, महिला टीम को भी मुंबई में वर्ल्ड कप जीतते देखना शानदार अनुभव था.' भारतीय पुरुष टीम ने हाल ही में अहमदाबाद में आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इतिहास रच दिया. भारतीय टीम ने लगातार दूसरी बार यह खिताब अपने नाम किया और ऐसा करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी. रोहित के अनुसार यह जीत भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद खास थी और टीम ने जिस अंदाज में प्रदर्शन किया, वह वाकई शानदार था.

भारतीय टीम की सफलता का सिलसिला 2024 में शुरू हुआ, जब रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 अपने नाम किया था. इसके बाद टीम ने आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 भी अपने नाम की और फिर 2026 में टी20 वर्ल्ड कप खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया.

अंडर-19 लेवल पर भी कमाल का खेल
भारत का शानदार प्रदर्शन सिर्फ सीनियर स्तर तक सीमित नहीं रहा. जूनियर क्रिकेट में भी टीम ने कमाल किया है. हाल ही में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे में खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप में खिताबी जीत हासिल की. वहीं महिला अंडर-19 टीम ने 2025 में मलेशिया में खिताब जीता था.

रोहित शर्मा का मानना है कि क्रिकेट में मोमेंटम बेहद अहम होता है और फिलहाल भारतीय क्रिकेट के पास वही ताकत मौजूद है. उन्होंने कहा कि अगर पुरुष और महिला दोनों टीमें इसी तरह प्रदर्शन करती रहीं, तो आने वाले सालों में भारत विश्व क्रिकेट में अपना दबदबा और मजबूत कर सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement