Rohit Sharma Video Viral: हिटमैन रोहित शर्मा भड़के, पर्सनल वीडियो चलाने पर चैनल को सुनाई खरी-खरी

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट शेयर कर फैन्स के बीच सनसनी मचा दी. पोस्ट देखकर लगता है कि रोहित ने काफी गुस्से में यह बात लिखी है. बता दें कि रोहित हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से फ्री हुए हैं. उनकी टीम मुंबई इंडियंस (MI) आईपीएल प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी. अब रोहित जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 की तैयारी में जुट गए हैं.

Advertisement
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा. भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा.

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 19 मई 2024,
  • अपडेटेड 4:29 PM IST

Rohit Sharma Video Viral: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से फ्री हुए हैं. उनकी टीम मुंबई इंडियंस (MI) आईपीएल प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी. अब रोहित जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 की तैयारी में जुट गए हैं.

मगर इसी बीच रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट शेयर कर फैन्स के बीच सनसनी मचा दी. पोस्ट देखकर लगता है कि रोहित ने काफी गुस्से में यह बात लिखी है. दरअसल, रोहित ने इस पोस्ट के जरिए आईपीएल के ब्रॉडकास्टर चैनल को खरी-खरी सुनाई है.

Advertisement

रोहित इस बात से नाराज हैं कि उनके मना करने के बावजूद चैनल ने उनका पर्सनल वीडियो चलाया है. उनका कहना है कि खिलाड़ियों की भी पर्सनल लाइफ होती है. वो दोस्तों से बात करते हैं, घूमते हैं, फैमिली के साथ होते हैं. हर बात रिकॉर्ड कर चलाना सही नहीं है.

कप्तान रोहित ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा?

रोहित ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'क्रिकेटर्स की जिंदगी काफी दखलंदाजी वाली बन गई है. कैमरे हमारे हर कदम और बातचीत को रिकॉर्ड कर रहे हैं, जो हम अपने निजी तौर पर अपने दोस्तों, साथियों, ट्रेनिंग के दौरान और मैच वाले दिन करते हैं.'

हिटमैन ने आगे लिखा, 'जबकि स्टार स्पोर्ट्स से भी कहा था कि बातचीत को रिकॉर्ड ना करें, उसके बावजूद उन्होंने किया और ऑन एयर भी कर दिया, जो गोपनीयता का उल्लंघन है. एक्सक्लूसिव कंटेंट पाने और सिर्फ व्यूज पाने अलावा इंगेजमेंट पर फोकस करना एक दिन फैन्स, क्रिकेटर्स और क्रिकेट के बीच विश्वास खो देगा.'

Advertisement

IPL के दौरान रोहित के कई वीडियो वायरल हुए

दरअसल, IPL के दौरान रोहित के कई वीडियो वायरल हुए हैं, जिनको लेकर खुद हिटमैन नाराज नजर आए. ऐसा ही एक वीडियो ब्रॉडकास्टर चैनल ने चलाया था, जिसमें रोहित मुंबई टीम के पूर्व प्लेयर धवल कुलकर्णी और अन्य लोगों के साथ बातचीत कर रहे थे. तब रोहित ने कैमरामैन से रिकॉर्ड ना करने की भी बात कही थी.

हालांकि यह वीडियो चैनल पर चलाया गया. वीडियो में रोहित खुद कह रहे थे, 'भाई ऑडियो बंद करो, एक ऑडियो ने मेरा वाट लगा दिया.' शायद रोहित उस वीडियो की बात कर रहे थे, जिसमें वो कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) टीम के असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर के साथ बातचीत करते दिखाई दिए थे. तब यह वीडियो चैनल पर चला और काफी वायरल हुआ. फैन्स कयास लगाने लगे थे कि रोहित अब अगले सीजन में केकेआर टीम में जा सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement