IPL: 13,600 करोड़ में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, अमेरिकी बिजनेसमैन ने खरीदा

राजस्थान रॉयल्स की ओनरशिप अमेरिकी कारोबारी काल सोमानी के कंसोर्टियम ने 1.63 बिलियन डॉलर में खरीद ली है, जिससे यह सबसे महंगी फ्रेंचाइजी बन गई है. वहीं, आईपीएल 2026 से पहले टीम को झटका लगा है, क्योंकि सैम करन चोटिल होकर बाहर हो गए हैं और उनकी जगह दासुन शनाका को शामिल किया गया है.

Advertisement
IPL की राजस्थान रॉयल्स टीम को अमेरिकी व्यापारी ने खरीदा (Photo: ITG) IPL की राजस्थान रॉयल्स टीम को अमेरिकी व्यापारी ने खरीदा (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:36 PM IST

आईपीएल का 19वां सीजन शुरू होने में अब केवल कुछ ही दिनों को वक्त बचा है. लेकिन इससे पहले एक बड़ी खबर सामने आई है. आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के मालिकाना हक को लेकर चल रही रेस अब खत्म हो गई है. अमेरिका के कारोबारी काल सोमानी  (Kal Somani) ने राजस्थान रॉयल्स को अब खरीद लिया है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, काल सोमानी ने इस आईपीएल फ्रेंचाइजी को 100 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ करीब 1.63 बिलियन डॉलर (करीब 13,600 करोड़ रुपये) की भारी कीमत पर खरीदा है. इस डील के साथ राजस्थान रॉयल्स दुनिया की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी बन गई है.

Advertisement

बताते हैं कि काल सोमानी IntraEdge, Academian और Truyo.AI के फाउंडर हैं. इस कंसोर्टियम को अमेरिकी बिजनेसमैन Rob Walton का भी सपोर्ट है, जो Walmart फैमिली से जुड़े हैं. इसके अलावा, इसमें हैम्प फैमिली भी शामिल है, जो Detroit Lions टीम की मालिक है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस नई ओनरशिप का असर आईपीएल 2026 के बाद से देखने को मिलेगा.

पहले किसके पास थी ज्यादा हिस्सेदारी?

इस नई डील से पहले राजस्थान रॉयल्स में ब्रिटिश-भारतीय कारोबारी मनोज बडाले ( Manoj Badale) के पास 65% की हिस्सेदारी थी. लेकिन अब पूरे 100 फीसदी की हिस्सेदारी काल सोमान की होगी. हालांकि, यह डील भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की मंजूरी पर निर्भर है और जल्द ही साइन होने की उम्मीद है. 

सूत्र के मुताबिक डील अगले 4-5 दिनों में घोषित हो सकती है. इस बीच, एक और बड़ी आईपीएल टीम RCB (डिफेंडिंग चैम्पियन) भी बिक्री के लिए तैयार बताई जा रही है.

Advertisement

आईपीएल में कैसा रहा है राजस्थान का सफर

IPL में राजस्थान रॉयल्स के सफर की बात करें तो इस फ्रेंजाइजी ने लीग के पहले चरण यानी साल 2008 में शेन वार्न की कप्तानी में पहला ही खिताब अपने नाम किया था. लेकिन इसके बाद टीम को लगातार संघर्षों का सामना करना पड़ा. साल 2022 में टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था. लेकिन तब गुजरात टाइटंस ने टाइटल अपने नाम किया था. 

अगले सीजन से दिखेगा प्रभाव

हालांकि मालिकाना हक में बदलाव आईपीएल 2026 सीजन के बाद ही प्रभावी होगा. फिलहाल राजस्थान रॉयल्स अपनी तैयारियों में जुटी है. टीम 30 मार्च को गुवाहाटी में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सीजन का पहला मुकाबला खेलेगी. नए कप्तान रियान पराग और हेड कोच कुमार संगकारा के नेतृत्व में टीम का पूरा ध्यान मैदान पर प्रदर्शन पर है.

सैम करन बाहर, दासुन शनाका को मौका

इसी बीच राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 के लिए बड़ा बदलाव किया है. इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह श्रीलंका के ऑलराउंडर और टी20 कप्तान दासुन शनाका को टीम में शामिल किया गया है. शनाका को 2 करोड़ रुपये में रिप्लेसमेंट के तौर पर जोड़ा गया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'वैभव सूर्यवंशी बच्चा है, उसे खेलने दो...', राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने IPL से पहले क्यों द‍िया ये बयान?

फ्रेंचाइजी के क्रिकेट डायरेक्टर और हेड कोच कुमार संगकारा ने कहा कि सैम करन जैसे खिलाड़ी का बाहर होना टीम के लिए बड़ा झटका है, लेकिन शनाका टीम का संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: IPL 2026: राजस्थान छोड़कर क्यों चुना धोनी की CSK का साथ? संजू सैमसन ने पहली बार बताई वजह


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement