PBKS vs LSG, IPL 2026 Live Score: पंजाब-लखनऊ के बीच मुकाबला जारी, यहां जानें पल-पल की अपडेट

Punjab Kings vs Lucknow Super Giants IPL Live Cricket Score: पंजाब की टीम टेबल टॉपर है. इस सीजन अय्यर की कप्तानी वाली इस टीम ने हार का स्वाद नहीं चखा है. टीम को 5 में से 4 मैच में जीत मिली है और एक मैच बारिश की वजह से धुल गया था.

Advertisement
आईपीएल में आज पंजाब किंग्स और लखनऊ के बीच है मुकाबला (Photo: ITG) आईपीएल में आज पंजाब किंग्स और लखनऊ के बीच है मुकाबला (Photo: ITG)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 19 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:54 PM IST

आईपीएल 2026 का 29वां मुकाबला आज यानी रविवार को पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जॉयंट्स के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. पंजाब की टीम पहले बैटिंग कर रही है. इस मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड जानने और पल-पल की अपडेट के लिए आप इस पेज को लगातार रिफ्रेश करते रहें... 

Advertisement

ऐसे चल रही है पंजाब की बैटिंग

पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही. और पहले ही ओवर में शमी ने प्रभसिमरन सिंह का विकेट झटक लिया. लेकिन इसके बाद प्रियांश आर्य और कूपर कॉनली ने तूफान मचा दिया. दोनों ने चंडीगढ़ में छक्के-चौकों की बारिश की. दोनों के बीच कमाल की साझेदारी हुई. लेकिन ये खतरनाक साझेदारी तोड़ी प्रिंस यादव ने जिन्होंने कॉनली का विकेट झटका. लेकिन दोनों के बीच 80 गेंदों में 182 रनों की साझेदारी हुई. कॉनली ने 46 गेंद में 87 रन बनाए और 7 छक्के लगाए.

इसके बाद प्रियांश आर्य भी अगले ही ओवर में चलते बने. लेकिन प्रियांश ने 37 गेंद में 93 रन ठोके. अपनी पारी में प्रियांश ने 4 चौके और 9 छक्के लगाए.

पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.

Advertisement

लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, प्रिंस यादव, मणिमारन सिद्धार्थ, मोहसिन खान.

पंजाब की टीम टेबल टॉपर है. इस सीजन अय्यर की कप्तानी वाली इस टीम ने हार का स्वाद नहीं चखा है. टीम को 5 में से 4 मैच में जीत मिली है और एक मैच बारिश की वजह से धुल गया था. वहीं, दूसरी ओर लखनऊ की टीम को 5 मैच में 2 में जीत मिली है और 3 में उसे हार का सामना करना पड़ा है. लखनऊ 8वें पायदान पर है. 

पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर  ने न सिर्फ टीम पर पूरा कंट्रोल रखा है, बल्कि चेज़ मास्टर के तौर पर खुद को अलग स्तर पर साबित किया है. पंजाब के लिए सबसे बड़ी राहत की खबर रही अर्शदीप सिंह का फॉर्म में लौटना, जिन्होंने मुंबई के टॉप ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया था.

वहीं लखनऊ की कहानी बिल्कुल अलग है. टीम आरसीबी से करारी हार के बाद आ रही है. अब तक का अभियान उतार-चढ़ाव भरा रहा है और टीम अपनी पहचान तलाशती दिख रही है. हैरानी की बात यह है कि जहां गेंदबाज़ी पर सवाल थे, वहीं स्टार बल्लेबाज़ी ही उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement