'श्रेयस अय्यर ने मुझे गाली दी, थप्पड़ मारते तो...', पंजाब के इस खिलाड़ी ने किया बड़ा खुलासा

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) का रोमांच भले ही खत्म हो गया हो. लेकिन इसकी चर्चा अब भी नहीं थम रही है. एक ऐसा ही मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच का था. दरअसल, इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के क्वालिफायर 2 में पंजाब ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ चमत्कारिक रन-चेज़ कर दिखाया.

Advertisement
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर. पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 जून 2025,
  • अपडेटेड 4:22 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) का रोमांच भले ही खत्म हो गया हो. लेकिन इसकी चर्चा अब भी नहीं थम रही है. एक ऐसा ही मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच का था. दरअसल, इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के क्वालिफायर 2 में पंजाब ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ चमत्कारिक रन-चेज़ कर दिखाया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कप्तान श्रेयस अय्यर ने 41 गेंदों पर नाबाद 87 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया. 

Advertisement

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच खत्म होने के बाद सभी खिलाड़ियों ने आपस में हाथ मिलाया. इस दौरान अय्यर, जब शशांक सिंह से हाथ मिला रहे थे, तो उन्हें गाली देते हुए देखा गया. शशांक ने अब खुलासा किया है कि उन्हें इस निर्णायक मुकाबले में लापरवाह रवैये के लिए गालियां पड़ी थीं, जिससे टीम को मैच गंवाना पड़ सकता था. उन्होंने बताया कि हालांकि कप्तान ने गालियां दीं, लेकिन बाद में दोनों ने डिनर भी साथ में किया.

जानें क्या बोले शशांक सिंह

शशांक सिंह ने खुलासा किया, 'मैं डिज़र्व करता हू्ं, अय्यर को मुझे थप्पड़ मार देना चाहिए था, मेरे पापा ने भी फाइनल तक मुझसे बात नहीं की. मैं लापरवाह था. यह बहुत ही अहम समय था. श्रेयस ने मुझे साफ-साफ कहा कि उन्होंने मुझसे ये उम्मीद नहीं की थी. लेकिन फिर वो मुझे डिनर पर भी ले गए.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Shreyas Iyer, Team India: श्रेयस अय्यर को मिलेगा अच्छे प्रदर्शन का इनाम... टी20 टीम में एंट्री तय, कैप्टेंसी की भी रेस में!

ड्रेसिंग रूम में यंगस्टर्स के लिए ‘चिल बंदा’ हैं अय्यर: शशांक

भले ही श्रेयस अय्यर ने गुस्से में उन्हें गालियां दीं, लेकिन शशांक सिंह ने उनकी कप्तानी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में विश्व क्रिकेट में अय्यर से बेहतर कप्तान कोई नहीं है और ड्रेसिंग रूम में सभी युवा खिलाड़ी उनके साथ सहज महसूस करते हैं. शशांक ने यह भी बताया कि अय्यर सही लोगों से सही सलाह लेने में भी पीछे नहीं रहते.

शशांक ने कहा कि मैंने जितना भी दूसरों से सुना और खुद अनुभव किया है, मौजूदा समय में विश्व क्रिकेट में उनसे बेहतर कप्तान कोई नहीं है. वह हमें आज़ादी देते हैं, सभी को बराबर समझते हैं. कोई यह नहीं कह सकता कि श्रेयस में एटीट्यूड है. ड्रेसिंग रूम में सभी युवाओं के लिए वह ‘चिल बंदा’ हैं. वह एकमात्र कप्तान हैं, जिन्होंने हमें कहा कि अगर किसी के पास गेम के दौरान कोई सुझाव हो, तो वे उनसे आकर बात कर सकते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »