जोफ्रा आर्चर ने केले की तरह गेंद फेंककर किया हैरान, वायरल हो रहा Video

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने चोट के बाद मैदान पर वापसी की है. उन्होंने काउंटी क्रिकेट के सेकंड इलेवन चैम्पियनशिप के मुकाबले में कमाल की गेंद फेंकी. आर्चर ने केले की शेप में गेंद फेंककर हर किसी को हैरान कर दिया. 

Advertisement
जोफ्रा आर्चर ने फेंकी कमाल की गेंद (फाइल फोटो) जोफ्रा आर्चर ने फेंकी कमाल की गेंद (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 मई 2021,
  • अपडेटेड 4:38 PM IST
  • तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने फेंकी कमाल की गेंद
  • आर्चर ने केले की शेप में गेंद फेंककर किया हैरान

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने चोट के बाद मैदान पर वापसी की है. उन्होंने काउंटी क्रिकेट के सेकंड इलेवन चैम्पियनशिप के मुकाबले में कमाल की गेंद फेंकी. आर्चर ने केले की शेप में गेंद फेंककर हर किसी को हैरान कर दिया. 

उनकी इस गेंद पर बल्लेबाज चकमा खा गया और LBW हो गया. आर्चर की ये स्विंग देखने लायक थी. ससेक्स की ओर से खेलते हुए आर्चर ने सरे के मध्‍यक्रम के बल्‍लेबाज रिफर को अपनी बनाना स्विंग से आउट किया. जोफ्रा आर्चर ने हवा में गेंद को स्विंग की, जिसे बल्‍लेबाज समझ नहीं पाया. आर्चर की इस गेंद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस मुकाबले में आर्चर ने बल्‍ले से भी कमाल दिखाया. उन्‍होंने 46 गेंदों पर 35 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 2 छक्‍के जड़े. 

Advertisement

क्या होती है बनाना स्विंग

बनाना स्विंग रिवर्स स्विंग का एक प्रकार है. इस स्विंग के लिए सामान्य से अधिक गति से गेंद करने की आवश्यकता होती है. इसे एक तेज तर्रार यॉर्कर डिलीवरी भी कहा जा सकता है. बनाना स्विंग में गेंद बनाना के शेप में स्विंग होती है. जैसे ही गेंद गेंदबाज के हाथ से छूटती है वो हवा में 'C' का शेप लेती है. 

इस तरह की स्विंग गेंदबाजी की शुरुआत पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वकार यूनुस ने की थी. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों के खिलाफ इसका काफी इस्तेमाल किया था. हालांकि अब तो कई गेंदबाज इस तरह की गेंद डालना सीख चुके हैं. 

दूसरी पारी में नहीं की गेंदबाजी

हालांकि जोफ्रा आर्चर ने सरे के खिलाफ मुकाबले में दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं की. वह मैदान पर भी नहीं उतरे. आर्चर की फिटनेस को लेकर ससेक्स का मेडिकल स्टाफ चिंतित है. इससे इंग्लैंड की भी टेंशन बढ़ने वाली है क्योंकि उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है. 

Advertisement

बता दें कि आर्चर दाहिने हाथ में चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग का 14वां सीजन नहीं खेल पाए थे. इससे पहले वह भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज के भी कई मैचों में नहीं उतरे थे. आर्चर ने आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में खेला था. वह वनडे सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं थे.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement