IND vs NZ Test: लगातार चौथा टॉस हारने से भड़का न्यूजीलैंड का प्लेयर, कहा- कोई सिक्के को करीब से तो देखो

इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट की सीरीज का पहला मैच कानपुर में खेला जा रहा है. इसमें भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. भारत दौरे पर यह लगातार चौथा मौका है, जब न्यूजीलैंड टीम ने टॉस हारा है. इसे खिलाड़ी हजम नहीं कर पा रहे हैं.

Advertisement
Ajinkya Rahane and Kane Williamson (BCCI) Ajinkya Rahane and Kane Williamson (BCCI)

aajtak.in

  • कानपुर,
  • 25 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 1:37 PM IST
  • भारत-न्यूजीलैंड के बीच कानपुर टेेस्ट खेला जा रहा
  • न्यूजीलैंड ने भारत दौरे पर लगातार चौथा टॉस गंवाया
  • जिमी नीशम ने टॉस हारने पर सवाल उठाए

IND vs NZ Test: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट की सीरीज का आगाज हो गया है. दोनों टीम के बीच पहला टेस्ट गुरुवार (25 नवंबर) से कानपुर में खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. भारत दौरे पर यह लगातार चौथा मौका है, जब न्यूजीलैंड टीम ने टॉस हारा है. इसे न्यूजीलैंड के खिलाड़ी हजम नहीं कर पा रहे हैं.

Advertisement

न्यूजीलैंड टीम के ऑलराउंडर जिमी नीशाम ने मजाकिया अंदाज में ट्वीट करते हुए एक बड़ा सवाल उठाया है. लगातार टॉस हारने पर नीशम ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि क्या कोई सिक्के को करीब से सकता है?

टी20 में NZ टीम 3-0 से टॉस और सीरीज हार चुकी है

दरअसल, इसी महीने यूएई में टी20 वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद न्यूजीलैंड टीम डायरेक्ट भारत दौरे पर आ गई थी. यहां दोनों टीम के बीच शुरुआत में तीन टी20 की सीरीज खेली गई. यह सीरीज भारतीय टीम ने 3-0 से क्लीन स्वीप करते हुए जीती. तीनों मैचों में न्यूजीलैंड टीम टॉस हारी थी. शुरुआती दो मैच हारने के बाद कीवी टीम ने कप्तान ही बदल दिया था. आखिरी मैच में टिम साउदी की जगह मिचेल सेंटनर को कमान सौंपी थी, लेकिन हाल वही रहा. टीम ने टॉस और मैच दोनों गंवाया था.

Advertisement

... अब विलियमसन भी टॉस नहीं जीत सके

अब दोनों टीम के बीच दो टेस्ट की सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मैच कानपुर में खेला जा रहा है. विराट कोहली की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया की कप्तानी अजिंक्य रहाणे कर रहे हैं, जबकि न्यूजीलैंड टीम में कप्तान केन विलियमसन की वापसी हुई. इन सब बदलावों के बावजूद न्यूजीलैंड टीम का भाग्य नहीं जागा और लगातार चौथे मैच में कीवी टीम ने टॉस गंवाया है.

 

इंग्लैंड टीम बेहतर जानती है टॉस का महत्व

भारतीय जमीन पर टेस्ट क्रिकेट में टॉस जीतने का महत्व इंग्लैंड टीम काफी बेहतर तरीके से जानती है. इसी साल इंग्लिश टीम भारत दौरे पर आई थी. जहां उसने सीरीज के पहले चेन्नई टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी. तब कप्तान जो रूट की डबल सेंचुरी की मदद से इंग्लैंड ने 578 रनों का बड़ा स्कोर बनाया था. जवाब में टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 337 और दूसरी पारी में सिर्फ 192 रन ही बनाए थे. इस तरह इंग्लैंड ने यह मैच 227 रन से जीत लिया था.

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement