'श्रेयस अय्यर को नहीं चुना तो प्रोटेस्ट करेंगे', टीम इंडिया के Ex क्रिकेटर ने चयनकर्ताओं को चेताया

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर लगातार रन बनाते हुए टीम को जीत दिला रहे हैं, जिससे भारतीय टी20 टीम में उनकी वापसी की मांग तेज हो गई है. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ श्रेयस की मैच जिताऊ पारी ने इस बहस को और हवा दे दी है.

Advertisement
श्रेयस अय्यर आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. (Photo: BCCI) श्रेयस अय्यर आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. (Photo: BCCI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 12 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:50 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में शानदार फॉर्म में चल रहे श्रेयस अय्यर ने भारतीय चयनकर्ताओं और हेड कोच गौतम गंभीर के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है. पंजाब किंग्स के कप्तान (PBKS) श्रेयस अय्यर लगातार दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे में टीम इंडिया के T20 स्क्वॉड में उन्हें दोबारा शामिल करने की मांग हो रही है.

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने 33 गेंदों पर नाबाद 69 रनों की शानदार पारी खेलकर पंजाब किंग्स को 7 विकेट से जीत दिलाई थी. इस इनिंग्स में उन्होंने ना सिर्फ आक्रामक बल्लेबाजी की, बल्कि अंत तक टिककर मैच फिनिश करने की अपनी क्षमता भी साबित की.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'अभिषेक शर्मा को लोग भूल जाएंगे...', वैभव सूर्यवंशी का फैन बना पाकिस्तानी क्रिकेटर, किया बड़ा दावा

यह पहली बार नहीं है जब श्रेयस अय्यर ने ऐसी पारी खेली हो. पिछले आईपीएल सीजन में भी उन्होंने 600 से अधिक रन बनाए थे और पंजाब किंग्स को 11 साल बाद फाइनल तक पहुंचाया था. इसके बावजूद उन्हें भारत की T20 वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं दी गई, जो उस समय भी चर्चा का विषय बना था.

2023 में खेला था आखिरी टी20I
श्रेयस अय्यर ने भारत के लिए आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला 2023 में खेला था. हालांकि, बाद में उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में शामिल किया गया था, लेकिन वह भी चोट के कारण हुए बदलाव के चलते.

श्रेयस अय्यर की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए पूर्व भारतीय बल्लेबाज मनोज तिवारी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अगर इस प्रदर्शन के बावजूद श्रेयस अय्यर को टी20 टीम में जगह नहीं मिलती है, तो वह विरोध (प्रोटेस्ट) तक करेंगे. उन्होंने क्रिकबज से कहा, 'अगर अब भी उनका चयन नहीं हुआ, तो हम विरोध करेंगे और उन्हें उनका हक दिलाने की कोशिश करेंगे.'

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'IPL के लिए PSL छोड़ा, अब हो रहा पछतावा...', पत्रकार के सवाल पर सन्न रह गया श्रीलंकाई क्रिकेटर, VIDEO

वहीं, टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने भी चयनकर्ताओं के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ी को वर्ल्ड कप टीम से बाहर रखना समझ से परे है. उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में अय्यर को भारतीय टीम में जरूर मौका मिलेगा.

आईपीएल 2026 में अब तक खेले गए चार मैचों में श्रेयस अय्यर 137 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनका औसत 68.50 और स्ट्राइक रेट 187.67 रहा है. यह दिखाता है कि वह सिर्फ रन ही नहीं बना रहे, बल्कि तेजी से बना रहे हैं और मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं.  विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ियों के T20I से दूर होने के बाद टीम इंडिया को एक ऐसे बल्लेबाज की जरूरत है जो पारी को संभाल भी सके और अंत तक मैच खत्म करने की जिम्मेदारी भी उठा सके. श्रेयस इस भूमिका में फिट नजर आ रहे हैं.

श्रेयस अय्यर की मौजूदा फॉर्म और निरंतरता को देखते हुए अब यह सवाल और तेज हो गया है कि क्या चयनकर्ता उन्हें और नजरअंदाज कर पाएंगे? आने वाले T20 सीरीज और बड़े टूर्नामेंट्स से पहले यह फैसला भारतीय टीम के संतुलन पर बड़ा असर डाल सकता है. फिलहाल, श्रेयस अय्यर अपने बल्ले से हर मैच में जवाब दे रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement