मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम में दरार! कप्तान हार्दिक पंड्या को नहीं मिल रहा खिलाड़ियों का साथ... इस क्रिकेटर का बड़ा दावा

मुंबई इंडियंस अभी गणितीय रूप से प्लेऑफ की दौड़ से बाहर नहीं हुई है, लेकिन मौजूदा फॉर्म को देखते हुए उसकी वापसी की उम्मीद बेहद कम नजर आ रही है. अब टीम को आने वाले मुकाबलों में जीत के साथ वापसी की कोशिश करनी होगी, लेकिन राह बेहद कठिन है.

Advertisement
मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ की राह मुश्किल हो चुकी है. (Photo: AP) मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ की राह मुश्किल हो चुकी है. (Photo: AP)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 03 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:03 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) 9 में से 7 मुकाबले गंवा चुकी है और उसका प्लेऑफ में पहुंचने का रास्ता बेहद मुश्किल हो चुका है. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के हाथों मिली करारी हार के बाद पूरी टीम ही आलोचकों के निशाने पर आ चुकी है. 

अब टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने मुंबई इंडियंस के मौजूदा हालात पर तीखी टिप्पणी करते हुए बड़ा दावा किया है. उनका कहना है कि कप्तान हार्दिक पंड्या अब टीम का भरोसा खो चुके हैं और ड्रेसिंग रूम में एकजुटता नजर नहीं आ रही.

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स से मिली 8 विकेट की हार ने मुंबई इंडियंस की कमजोरी को फिर उजागर कर दिया. टीम लगातार गलतियों को दोहरा रही है और मैदान पर उसके खेल में कोई स्पष्ट योजना नजर नहीं आ रही. मनोज तिवारी ने कहा कि यह सिर्फ हार नहीं, बल्कि टीम के भीतर गड़बड़ी का संकेत है.

यह भी पढ़ें: टीम का पतन… हार्दिक पंड्या ने ‘फोड़ा बम’- मुंबई इंडियंस का सिस्टम क्यों हुआ क्रैश?

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि बतौर कप्तान सबसे बड़ी जिम्मा टीम का भरोसा जीतना होता है, लेकिन मौजूदा हालात देखकर ऐसा लगता है कि खिलाड़ी हार्दिक पंड्या के साथ खड़े नहीं हैं. मनोज तिवारी ने क्रिकबज से कहा, 'एक कप्तान का काम हर खिलाड़ी का भरोसा जीतना होता है, लेकिन अभी जो हालात हैं, उससे लगता है कि कोई भी खिलाड़ी पूरी तरह हार्दिक के साथ खड़ा नहीं है. उन्हें जिस तरह का सपोर्ट मिलना चाहिए, वह नजर नहीं आ रहा.'

Advertisement

सूर्या-तिलक भी आउट ऑफ टच लग रहे
हालांकि, मनोज तिवारी ने पूरी जिम्मेदारी हार्दिक पंड्या पर नहीं डाली. तिवारी के मुताबिक खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी उतना ही निराशाजनक रहा है. सूर्यकुमार यादव लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं, जबकि तिलक वर्मा भी एक-दो पारियों के बाद लय बनाए रखने में नाकाम रहे हैं. ऐसे में टीम का संतुलन पूरी तरह बिगड़ गया है. तिवारी ने कहा, 'सूर्यकुमार यादव लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं और तिलक वर्मा भी एक मैच के बाद लय नहीं पकड़ पाए. अगर टीम के बाकी खिलाड़ी ही लगातार अच्छा नहीं करेंगे, तो नतीजे कैसे आएंगे.'

मनोज तिवारी ने मुंबई इंडियंस और सीएसके की प्रतिद्वंद्विता पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि जिस मुकाबले को कभी आईपीएल का 'एल क्लासिको' कहा जाता था, वह अब एकतरफा बनता जा रहा है. हाल के आंकड़े भी यही दिखाते हैं. पिछले 7 मुकाबलों में से 6 में सीएसके ने जीत हासिल की है.

यह भी पढ़ें: CSK से हार के बाद MI का समीकरण उलझा, अब IPL प्लेऑफ में कैसी पहुंचेगी हार्दिक पंड्या ब्रिगेड?

इस हार के बाद मुंबई इंडियंस की स्थिति और नाजुक हो गई है. टीम पॉइंट्स टेबल में काफी नीचे है और प्लेऑफ की उम्मीदें अब सिर्फ गणित तक सीमित रह गई हैं. लगातार हार, खिलाड़ियों की खराब फॉर्म और कप्तानी पर उठते सवाल- इन सबने एमआई के इस सीजन को पूरी तरह पटरी से उतार दिया है.

Advertisement

अब मुंबई इंडियंस के पास वापसी के लिए बहुत कम समय बचा है. अगर टीम को प्लेऑफ की दौड़ में बने रहना है, तो उसे हर मैच में जीत दर्ज करनी होगी और साथ ही टीम के अंदर चल रही समस्याओं को भी जल्द सुलझाना होगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement