IPL 2026: अर्जुन तेंदुलकर की यॉर्कर ने 27 करोड़ी ऋषभ पंत को किया चित, VIDEO

अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल 2026 में अभी तक मौका नहीं मिला है, लेकिन नेट्स में उनकी सटीक यॉर्कर ने सभी को प्रभावित किया है. ऋषभ पंत जैसे बल्लेबाज भी उनकी गेंदों के सामने संघर्ष करते दिखे. अब केकेआर के खिलाफ मुकाबले में उन्हें मौका मिल सकता है.

Advertisement
आईपीएल के इस सीजन लखनऊ सुपर जॉयंट्स टीम का हिस्सा है अर्जुन तेंदुलकर (Photo: ITG) आईपीएल के इस सीजन लखनऊ सुपर जॉयंट्स टीम का हिस्सा है अर्जुन तेंदुलकर (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:16 PM IST

आईपीएल 2026 में अर्जुन तेंदुलकर को अबतक प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिला है. ज्यादा मौके की तलाश में मुंबई इंडियंस छोड़कर वह लखनऊ सुपर जायंट्स पहुंचे थे. हालांकि चयन किसी खिलाड़ी के हाथ में नहीं होता, लेकिन अर्जुन खुद को साबित करने के लिए हरसंभव कोशिश कर रहे हैं. नेट्स में उनकी गेंदबाजी ने टीम मैनेजमेंट को प्रभावित करना शुरू कर दिया है.

Advertisement

26 साल के अर्जुन तेंदुलकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह नेट्स में शानदार यॉर्कर डालते नजर आ रहे हैं. वीडियो में अर्जुन लगातार ब्लॉकहोल में गेंद डालते दिख रहे हैं और उनकी सटीकता ने सभी का ध्यान खींचा है. उनकी गेंदों के सामने बड़े बल्लेबाज भी संघर्ष करते नजर आए.

अर्जुन के सामने पंत दिखे बेबस

नेट्स सेशन के दौरान अर्जुन ने अपने ही साथियों को नहीं बख्शा. यहां तक कि टीम के कप्तान ऋषभ पंत भी उनकी यॉर्कर के सामने पूरी तरह सतर्क नजर आए. अर्जुन की लगातार सटीक यॉर्कर ने पंत को रक्षात्मक बल्लेबाजी करने पर मजबूर कर दिया.

यह भी पढ़ें: IPL: लखनऊ की जीत के बाद भावुक हुए संजीव गोयनका, कप्तान ऋषभ पंत को गले लगाया, VIDEO

अर्जुन की गेंदबाजी की सटीकता को देखकर सोशल मीडिया पर फैंस लगातार सवाल उठा रहे हैं कि आखिर उन्हें अभी तक बेंच पर क्यों बैठाया गया है. कई फैंस का मानना है कि अर्जुन को जल्द ही मौका मिलना चाहिए, क्योंकि वह नेट्स में काफी प्रभावशाली नजर आ रहे हैं.

Advertisement

अर्जुन तेंदुलकर ने घरेलू क्रिकेट में गोवा के लिए खेलते हुए अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से पहले ही प्रभावित किया है. अब वह आईपीएल में भी खुद को साबित करने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं. वह कोचिंग स्टाफ और सीनियर खिलाड़ियों के साथ लगातार मेहनत कर रहे हैं ताकि अपनी गेंदबाजी और बेहतर कर सकें.

यह भी पढ़ें: 'क्रिस गेल का 175 तोड़ना है...', वैभव सूर्यवंशी ने बताया अपना आईपीएल ड्रीम, VIDEO

हाल ही में भारत के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने भी अर्जुन की तारीफ की थी. युवराज ने कहा था कि अर्जुन काफी शार्प हैं और खेल के प्रति उनकी प्रतिबद्धता शानदार है. अब 9 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से ईडन गार्डन्स में होना है. ऐसे में टीम मैनेजमेंट अर्जुन तेंदुलकर को अपना नया तुरुप का इक्का बनाकर मैदान पर उतार सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement