IPL 2026: हार की हैट्रिक से टूटे हार्दिक पंड्या, ड्रेसिंग रूम में MI प्लेयर्स पर निकाला गुस्सा, VIDEO

मुंबई इंडियंस को RCB के खिलाफ करारी हार के बाद कप्तान हार्दिक पंड्या बेहद निराश दिखे. उन्होंने टीम के खिलाड़ियों के सामने दो ऑप्शन रखे हैं. गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में कमजोरियों को स्वीकार करते हुए हार्दिक ने संकेत दिए कि टीम में बदलाव संभव हैं और रणनीति पर दोबारा विचार किया जाएगा.

Advertisement
मुंबई इंडियंस को लगातार तीन हार का सामना करना पड़ा है (Photo: ITG) मुंबई इंडियंस को लगातार तीन हार का सामना करना पड़ा है (Photo: ITG)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 13 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 3:41 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 अभियान में लगातार तीन मैच हारने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या काफी निराश और गंभीर नजर आए. MI ने अपने पिछले मैच में रविवार को आरसीबी का सामना किया, लेकिन उन्हें शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. ड्रेसिंग रूम में पूरी MI टीम को संबोधित करते हुए कप्तान हार्दिक पंड्या ने कहा कि टीम के पास अब दो ही विकल्प हैं- या तो अपने-अपने कमरे में वापस जाकर मैच पर विचार करें, या फिर साथ मिलकर इसका सामना करें.

Advertisement

आरसीबी ने इस मैच में 240 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. MI कभी भी लक्ष्य का पीछा करते हुए नियंत्रण में नहीं दिखी और आखिर में 18 रनों से हार गई. मुंबई के लिए रदरफोर्ड ही एकमात्र खिलाड़ी थे जिन्होंने इस मुश्किल लक्ष्य का सामना करते हुए RCB के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की, लेकिन उनका प्रयास टीम को दो अंक दिलाने के लिए पर्याप्त नहीं रहा.

यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा रिटायर्ड हर्ट, विराट कोहली भी दर्द में... ROKO की इंजरी ने बढ़ाई टेंशन, क्या होंगे IPL 2026 से बाहर?

हार के बाद क्या बोले हार्दिक पंड्या

हार्दिक पंड्या ने कहा, हमारे पास दो विकल्प हैं. एक है अपने कमरों में जाकर, अपने खोल में लौटकर इसे समझने की कोशिश करना. मैं जानता हूं हारना मुश्किल होता है, लेकिन आइए सीखते हैं... गायब मत हो जाइए. सीखिए. यह हमेशा जीतना और सीखना होता है, हारना नहीं. तो चलिए ऐसा करते हैं. आज रात जब हम होटल वापस जाएंगे, तो साथ में खाना खाएंगे, क्रिकेट की बात करेंगे. कुछ और भी बात करेंगे, लेकिन हम इसका हल निकालेंगे.

Advertisement

मैच के बाद हार्दिक ने गेंदबाजी इकाई पर निराशा जताई और माना कि गिरावट को रोकने के लिए बड़े बदलाव की जरूरत हो सकती है. हार्दिक ने कहा कि हमने बहुत ज्यादा रन दे दिए. पिछले कुछ मैचों में, एक गेंदबाजी इकाई के तौर पर या बल्लेबाजी इकाई के तौर पर, हम खेल को नियंत्रित करने के बजाय उसका पीछा करते हुए नजर आए हैं. 

यह भी पढ़ें: शशांक सिंह भी विकेट ले रहे, बुमराह खाली हाथ! मुंबई इंडियंस की गेम प्लानिंग समझ से परे

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement