नेहरा जी के एक इशारे ने पलट दिया गेम, मोहम्मद सिराज के बाउंसर ट्रैप में यू फंसे वैभव सूर्यवंशी, VIDEO

गुजरात टाइटन्स के हेड कोच आशीष नेहरा ने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को इशारा किया कि वो आक्रामक बैटिंग कर रहे वैभव सूर्यवंशी को शॉर्ट पिच गेंद फेंके. नेहरा जी की रणनीति काम आई और वैभव को अपना विकेट गंवाना पड़ा.

Advertisement
वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ तूफानी प्रदर्शन किया. (Photo: Reuters) वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ तूफानी प्रदर्शन किया. (Photo: Reuters)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • जयपुर,
  • 10 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:05 AM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोर रहे हैं. शनिवार (9 मई) के जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स (GT) के खिलाफ वैभव ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया और कुछ ही गेंदों में गुजरात के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया. लेकिन तभी गुजरात टाइटन्स के हेड कोच आशीष नेहरा ने ऐसा इशारा किया, जिसने पूरे मैच की कहानी बदल दी.

Advertisement

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आते ही अपने इरादे साफ कर दिए. उन्होंने मोहम्मद सिराज के खिलाफ पहली ही गेंद पर गगनभेदी छक्का जड़कर स्टेडियम में सनसनी मचा दी. इसके बाद भी उनका हमला जारी रहा और वह सिर्फ 15 गेंदों में 36 रन बनाकर खेल रहे थे. ऐसा लग रहा था कि राजस्थान रॉयल्स बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच में मजबूत वापसी कर लेगी.

इसी बीच ब्रॉडकास्ट कैमरों ने एक बेहद दिलचस्प दृश्य कैद किया. बाउंड्री लाइन के पास खड़े आशीष नेहरा हाथ से इशारे करते नजर आए. अगर ध्यान से देखा जाए तो नेहरा सिर की तरफ इशारा करते हुए मोहम्मद सिराज को साफ तौर पर बाउंसर फेंकने का संकेत दे रहे थे. यह वीडियो कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

सिराज की बाउंसर पर गच्चा खाए वैभव
आशीष नेहरा के इशारे के तुरंत बाद मोहम्मद सिराज ने 146.6 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज बाउंसर फेंकी. गेंद की तेजी और उछाल से वैभव सूर्यवंशी पूरी तरह चकमा खा गए. उन्होंने हवाई शॉट खेलने की कोशिश जरूर की, लेकिन गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से से लगकर हवा में चली गई, जहां अरशद खान ने आसान कैच पकड़ लिया.

Advertisement

विकेट मिलते ही मोहम्मद सिराज का एग्रेसिव सेलिब्रेशन देखने लायक था. सिराज जोरदार अंदाज में चिल्लाते और जश्न मनाते नजर आए. उनका यह रिएक्शन भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

हालांकि वैभव सूर्यवंशी उतनी बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन इस 36 रनों की विस्फोटक पारी के साथ उन्होंने आईपीएल 2026 में अपने कुल रन 440 तक पहुंचा दिए. वह फिलहाल ऑरेंज कैप की रेस में पांचवें स्थान पर बने हुए हैं और इस सीजन राजस्थान रॉयल्स के सबसे बड़े मैच विनर्स में शामिल रहे हैं.

मैच में गुजरात टाइटन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 229/4 का विशाल स्कोर बनाया था. कप्तान शुभमन गिल (84 रन), साई सुदर्शन (55 रन) और वॉशिंगटन सुंदर (37* रन) की शानदार पारियों ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम सिर्फ 152 रनों पर ढेर हो गई और गुजरात ने मुकाबला 77 रनों से जीत लिया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement