IND vs SA: घबराना नहीं है! 4 साल पहले भी जोहानिसबर्ग में हुआ था ऐसा हाल, फिर भी जीत गया था भारत

जोहानिसबर्ग टेस्ट मैच के पहले दिन फैंस को भारतीय बल्लेबाजों से अच्छे प्रदर्शन की आस थी. लेकिन भारतीय धुरंधर उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके और पूरी टीम 202 रनों पर ढेर हो गई. अब वांडरर्स मैदान पर दूसरे दिन टीम इंडिया की नजरें वापसी करने पर होंगी.

Advertisement
Team India (getty) Team India (getty)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 10:37 AM IST
  • भारत ने पहली पारी में बनाए 202 रन 
  • ...अब गेंदबाजों पर रहेगा दारोमदार

IND vs SA: जोहानिसबर्ग टेस्ट मैच के पहले दिन फैंस को भारतीय बल्लेबाजों से अच्छे प्रदर्शन की आस थी. लेकिन भारतीय धुरंधर उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके और पूरी टीम 202 रनों पर ढेर हो गई. अब वांडरर्स मैदान पर दूसरे दिन टीम इंडिया की नजरें वापसी करने पर होंगी.

इस मिशन के लिए भारतीय टीम जनवरी 2018 में इसी मैदान पर आयोजित टेस्ट मैच से प्रेरणा ले सकती है. उस मुकाबले में भारत ने पलटवार करते हुए साउथ अफ्रीका को 63 रनों से मात दे दी थी. उस मुकाबले में विराट कोहली की कप्तानी वाली भारत ने पहली पारी में 187 रन बनाए थे. लेकिन टीम इंडिया के गेंदबाजों ने वापसी करते हुए साउथ अफ्रीका की पहली पारी 194 रनों पर समेट दिया और अफ्रीकी टीम को सात रनोंं की मामूली बढ़त मिली.

Advertisement

भारतीय बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में अपने प्रदर्शन में थोड़ा सुधार लाते हुए 247 रन बनाए, जिसके चलते साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 241 रनों का लक्ष्य मिला. अब एक बार फिर से दारोमदार भारतीय गेंदबाजों पर था और वह इसपर पूरी तरह खरे उतरे. ईशांत, बुमराह, भुवनेश्वर और मोहम्मद शमी की चौकड़ी ने मिलकर साउथ अफ्रीकी टीम को 177 रनों से ढेर कर दिया.

जहां जसप्रीत बुमराह ने पहली पारी में पांच विकेट लिए, वहीं दूसरी इनिंग्स में मोहम्मद शमी ने यह कारनामा किया. मुकाबले की खास बात यह थी कि पिच तेज गेंदबाजों के लिए कुछ ज्यादा ही अनुकूल थी. नतीजतन मुकाबले में सभी 40 विकेट तेज गेंदबाजों ने चटकाए. भारत टीम जोहानिसबर्ग मुकाबले को जीतकर तीन मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप होने से बच गई थी.

Advertisement

....जीत से मिला था आत्मविश्वास

जोहानिसबर्ग टेस्ट मैच जीतने से भारत को काफी आत्मविश्वास मिला था. जिसका नतीजा यह हुआ कि भारत ने इसके बाद आयोजित वनडे एवं टी20 सीरीज में साउथ अफ्रीका को मात देकर इतिहास रच दिया. छह मैचों की वनडे सीरीज में भारत को 5-1 से जीत मिली, वहीं टी20 सीरीज को भारतीय टीम ने 2-1 से अपने नाम किया था.

केएल राहुल का अर्धशतक

भारत की पहली पारी 202 रनों पर सिमट गई. भारत के लिए कप्तान केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 50 और रविचंद्रन अश्विन ने 46 रनों का योगदान दिया. साउथ अफ्रीका की ओर से मार्को जानसेन ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए. वहीं कैगिसो रबाडा और डुआने ओलिवर को तीन-तीन सफलताएं मिलीं. जवाब में पहले दिन का खेल समाप्त होने तक साउथ अफ्रीका ने एक विकेट पर 35 रन बना लिए थे. कीगन पीटरसन 14 और डीन एल्गर 11 रन बनाकर क्रीज पर हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement