Ind vs Eng: शार्दुल ठाकुर को मैन ऑफ द मैच न मिलने पर कोहली हैरान, कही ये बड़ी बात

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली वनडे सीरीज के आखिरी मैच में तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को मैन ऑफ द मैच नहीं मिलने पर हैरानी जताई. यही नहीं कोहली ने भुवनेश्वर कुमार को मैन ऑफ द सीरीज न मिलने पर भी हैरानी व्यक्त की. 

Advertisement
विराट कोहली और शार्दुल ठाकुर (फोटो- PTI) विराट कोहली और शार्दुल ठाकुर (फोटो- PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 मार्च 2021,
  • अपडेटेड 8:30 AM IST
  • शार्दुल को मैन ऑफ द मैच न मिलने पर कोहली हैरान
  • सैम कुरेन को मिला मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड
  • जॉनी बेयरस्टो को मैन ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने वनडे सीरीज के आखिरी मैच में तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को मैन ऑफ द मैच नहीं मिलने पर हैरानी जताई. यही नहीं कोहली ने भुवनेश्वर कुमार को मैन ऑफ द सीरीज न मिलने पर भी हैरानी व्यक्त की. शार्दुल ने मैच में 30 रन बनाने के अलावा चार विकेट भी लिए, जबकि भुवनेश्वर ने पूरी श्रृंखला में अच्छी गेंदबाजी की. 

Advertisement

इंग्लैंड की तरफ से नाबाद 95 रन की पारी खेलने वाले सैम कुरेन को मैन ऑफ द मैच और सीरीज में 219 रन बनाने वाले जॉनी बेयरस्टॉ को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया. मैच के बाद कप्तान कोहली ने कहा कि मुझे हैरानी है कि शार्दुल को मैन ऑफ द मैच और भुवी को मैन ऑफ द सीरीज नहीं चुना गया. सबसे अधिक श्रेय गेंदबाजों को जाता है जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में अच्छी गेंदबाजी की. 

विराट कोहली ने कहा कि जब दो सर्वश्रेष्ठ टीमें एक दूसरे से भिड़ती हैं तो रोमांचक मैच देखने को मिलता है. कोई भी मैच नहीं छोड़ना चाहता और सैम कुरेन ने अच्छी पारी खेली और अपनी टीम को मैच में बनाए रखा. कोहली ने कहा कि हमारे गेंदबाजों ने विकेट चटकाए. इस मैच से भारतीय खिलाड़ियों ने कई कैच टकपाए जिससे कप्तान कोहली काफी निराश दिखे.  

Advertisement

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने जो कैच छोड़े मैं उससे काफी निराश हूं. आप जितने कैच छोड़ेंगे मैच में आप उतना नीचे जाते रहेंगे और कई बार यह कैच महंगे पड़ सकते हैं. हमारे इंटेंट और बॉडी लैंग्वेज में किसी भी तरह की कमी नहीं थी. आखिरकार हम मैच जीत गए. 

इंग्लिश टीम के कप्तान ने क्या कहा

इंग्लैंड के कार्यवाहक कप्तान जोस बटलर ने कहा कि इस दौरे का अनुभव विश्व कप में काम आएगा. भारत इस साल टी20 विश्व कप के अलावा 2023 में वनडे विश्व कप की मेजबानी भी करेगा. बटलर ने कहा कि बेहतरीन मैच. दोनों टीमों ने कुछ गलतियां की लेकिन बेहतरीन क्रिकेट भी खेली. हमने कुरेन की शानदार पारी देखी जिससे हम लक्ष्य के करीब पहुंच गए थे लेकिन भारत को इस जीत के लिए बधाई. 

उन्होंने कहा कि इस दौरे में हमने एक टीम के रूप में काफी कुछ सीखा और देखा कि कई खिलाड़ी अब जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार हैं. हमें इन परिस्थितियों में आगे विश्व कप खेलना है और तब इसका फायदा मिलेगा. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement