IND vs ENG: इंग्लैंड क्रिकेट ने माना टीम इंडिया का लोहा, एशेज से तुलना कर कही ये बड़ी बात

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली आगामी 5 मैचों की टेस्ट सीरीज व्यावसायिक रूप से उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी एशेज. ये कहना है इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के मुख्य कार्यकारी रिचर्ड गूल्ड का. उनका मानना है कि यह सीरीज इंग्लैंड के क्रिकेट फैंस की रुचि को फिर से जगा सकती है.

Advertisement
ऋषभ पंत और शुभमन गिल. ऋषभ पंत और शुभमन गिल.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 जून 2025,
  • अपडेटेड 8:11 PM IST

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली आगामी 5 मैचों की टेस्ट सीरीज व्यावसायिक रूप से उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी एशेज. ये कहना है इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के मुख्य कार्यकारी रिचर्ड गूल्ड का. उनका मानना है कि यह सीरीज इंग्लैंड के क्रिकेट फैंस की रुचि को फिर से जगा सकती है.

पिछले साल पेरिस ओलंपिक और यूरो कप जैसे बड़े खेल आयोजनों ने लोगों का ध्यान खींचा था, जिससे क्रिकेट को उतनी अहमियत नहीं मिल पाई. श्रीलंका के खिलाफ सीरीज जीत के बाद लॉर्ड्स में खाली कुर्सियां इस गिरावट का संकेत थीं. लेकिन इस बार रिचर्ड गूल्ड को भारतीय टीम के लोकप्रियता के चलते बेहतर प्रतिक्रिया की उम्मीद है.

Advertisement

रिचर्ड गूल्ड ने क्या कहा?

उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि यह कितनी बड़ी सीरीज है. यह एक बहुत बड़ा समर है. पिछले साल तो हर जगह कुछ न कुछ चल रहा था. पांच टेस्ट मैचों की सीरीज की सबसे अच्छी बात यह है कि यह एक लंबी कहानी की तरह होती है . हालांकि विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन जैसे दिग्गज पिछले 6 महीनों में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन भारत की ऑफ-फील्ड (व्यावसायिक और दर्शक प्रभाव) पकड़ इतनी मजबूत है कि कोई भी सीरीज उनके खिलाफ खेलना एशेज के बराबर मानी जाती है.

यह सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 चक्र की शुरुआत भी है. भारत ने इंग्लैंड में 2007 के बाद कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है. पिछली सीरीज (2021-22) 2-2 से बराबरी पर छूटी थी. रिचर्ड गूल्ड ने यह भी कहा कि हाल के वर्षों में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की मांग बढ़ी है और टेस्ट क्रिकेट एक बार फिर लोकप्रियता हासिल कर रहा है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: ENG vs IND test Series 2025: 'रोहित-कोहली का मिश्रण हैं गिल, पर...', तेंदुलकर-एंडरसन सीरीज से पहले अंग्रेज द‍िग्गज का बयान

WTC फाइनल की भविष्य की मेज़बानी पर क्या बोले गूल्ड?

उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के पास भारत जैसे अन्य दावेदारों की तुलना में बढ़त है, क्योंकि इंग्लैंड में न्यूट्रल टीमों का मैच भी स्टेडियम फुल करवा सकता है.

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम: बेन स्टोक्स (कप्तान), शोएब बशीर, जैकब बथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, सैम कुक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ, जोश टंग, क्रिस वोक्स.

यह भी पढ़ें: कुलदीप यादव ने इंस्टाग्राम से डिलीट की अपनी मंगेतर की फोटो... 12 दिन पहले ही हुई है सगाई

इंग्लैंड दौरे के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (उप-कप्तान/विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), अभिमन्यु ईश्वरन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, करुण नायर, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव.

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल 
पहला टेस्ट: 20-24 जून, 2025 - हेडिंग्ले, लीड्स
दूसरा टेस्ट: 2-6 जुलाई, 2025 - एजबेस्टन, बर्मिंघम
तीसरा टेस्ट: 10-14 जुलाई, 2025 - लॉर्ड्स, लंदन
चौथा टेस्ट: 23-27 जुलाई, 2025 - ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर
पांचवां टेस्ट: 31 जुलाई-4 अगस्त, 2025 - द ओवल, लंदन

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »