IPL से पहले FREE क्रिकेट पास का हुआ भंड़ाफोड़, मुंबई में दबोचा गया पूर्व U-19 क्रिकेटर

मुंबई पुलिस ने ICC T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल (भारत vs इंग्लैंड) के टिकटों की कालाबाजारी का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में पूर्व U-19 क्रिकेटर समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया. आरोप है कि फ्री पास टिकटों को 25,000 से 35,000 रुपये में बेचा गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
मुंबई में टिकट ब्लैक का बड़ा खेल, U-19 पूर्व क्रिकेटर गिरफ्तार (Representative Photo: PTI) मुंबई में टिकट ब्लैक का बड़ा खेल, U-19 पूर्व क्रिकेटर गिरफ्तार (Representative Photo: PTI)

दिव्येश सिंह

  • मुंबई ,
  • 27 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:11 AM IST

इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2026 का आगाज 28 मार्च (शन‍िवार) से हो रहा है, जहां पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइर्स हैदराबाद के बीच भ‍िड़ंत होनी है. लेक‍िन के आईपीएल के आगाज से पहले ट‍िकट की ब्लैक की कालाबाजारी की खबर आई. जो वर्ल्ड कप से जुड़ी हुई है. 

दरअसल, ICC T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले के टिकटों की कालाबाजारी के मामले में मुंबई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए भारत बनाम इंग्लैंड मैच के टिकट ब्लैक करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने एक पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा कोच को गिरफ्तार किया है.

Advertisement

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 26 वर्षीय बलवंत सिंह सोधा के रूप में हुई है, जो कभी मुंबई की अंडर-19 टीम के लिए खेल चुका है. पुलिस के मुताबिक, सोधा इस पूरे नेटवर्क का अहम हिस्सा था और वही टिकट उपलब्ध कराता था, जिन्हें बाद में उसके साथियों द्वारा ऊंची कीमतों पर बेचा जाता था.

जांच में सामने आया है कि सेमीफाइनल मैच के टिकट 25,000 से 35,000 रुपये तक में बेचे गए. इस मामले में अब तक कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक कॉलेज का स्पोर्ट्स टीचर, एक नॉन-टीचिंग स्टाफ और अन्य आरोपी शामिल हैं. इस केस की जांच मुंबई के डीबी मार्ग पुलिस स्टेशन द्वारा की जा रही है.

सूत्रों के अनुसार, ये टिकट मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) या उससे जुड़े क्लबों के मेंबर्स और गेस्ट्स को दिए गए कॉम्प्लिमेंट्री पास हो सकते हैं. आरोप है कि इन टिकटों को किसी तरह हासिल कर आरोपियों ने इन्हें ब्लैक में बेचना शुरू कर दिया.

Advertisement

पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि कुछ टिकट सीधे लोगों को बेचे गए, जबकि कुछ के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल किया गया था.

गुरुवार को पुलिस ने बलवंत सिंह सोधा को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया. फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement