6:09 PM (3 घंटे पहले)
तो अब दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों की बात की जाए तो इंग्लैंड के लिए विल जैक्स ने जिस तरह से पिछले मैच में दमदार अंदाज़ में बल्लेबाज़ी की थी वैसी ही इस अहम मुकाबले में भी उनसे बल्लेबाज़ी की उम्मीद होगी जबकि फिल सॉल्ट, जोस बटलर, जैकब बेथेल, टॉम बैंटन और कप्तान हैरी ब्रूक को बल्ले से अहम योगदान देना होगा| वहीँ गेंदबाज़ी में सैम करन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद और जेमी ओवरटन विपक्षी टीम के अहम बल्लेबाजों का शिकार करने को देखेंगे| वहीँ दूसरी तरफ पाकिस्तान के लिए कप्तान आगा सलमान के साथ-साथ सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, फखर ज़मान और उस्मान खान को अपने बल्ले से बड़ी पारी खेलने की ज़रुरत होगी जबकि गेंदबाज़ी में सलमान मिर्जा, फहीम अशरफ, शादाब खान, उस्मान तारिक और मोहम्मद नवाज़ सामने वाली टीम के टॉप बल्लेबाजों का शिकार करने की रणनीतियों को बनायेंगे| ऐसे में अब देखना होगा कि कौन सी टीम के खिलाड़ी इस मुकाबले में अपनी टीम के लिए बेहतर खेल दिखाते हैं| तो बने रहिएगा इस रोमांचक मुकाबले का पूरा आनंद उठाने के लिए हमारे साथ|