Ashes Series में कमेंट्री नहीं करेगा ये दिग्गज, नस्लवाद विवाद के चक्कर में कटा पत्ता

इंग्लैंड एवं ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का पहला मैच 8 दिसंबर को ब्रिसबेन में खेला जाना है. इसके बाद बाकी के चार मैच एडिलेड, मेलबर्न, सिडनी और पर्थ में खेले जाएंगे. आखिरी बार साल 2019 में एशेज सीरीज का आयोजन हुआ था, जो 2-2 की बराबरी पर खत्म हुआ था.

Advertisement
Michael Vaughan (Getty) Michael Vaughan (Getty)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 2:21 PM IST
  • माइकल वॉन को बीबीसी ने कमेंट्री टीम से हटाया
  • अजीम रफीक के आरापों के बाद हुई कार्रवाई

Ashes Series: इंग्लैंड क्रिकेट में इस समय नस्लवाद को लेकर बहस छिड़ी हुई है. पाकिस्तानी मूल के इंग्लिश क्रिकेटर अजीम रफीक नए खुलासे किए थे, जिसके चलते कई क्रिकेटर्स जांच के दायरे में आए थे.

अजीम रफीक ने पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन पर भी बड़ा आरोप लगाया था. रफीक के मुताबिक वॉन ने एशियाई खिलाड़ियों को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की थी. हालांकि माइकल वॉन ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया था. अब बीबीसी ने माइकल वॉन को एशेज के लिए कमेंट्री टीम से भी हटा दिया है.

Advertisement

माइकल वॉन ने इसे लेकर कहा, 'एशेज पर टीएमएस के लिए कमेंट्री नहीं करने से बहुत निराश हूं और महान सहयोगियों एवं दोस्तों के साथ काम नहीं कर सकने को काफी मिस करूंगा. अब मैं ऑस्ट्रेलिया में फॉक्स क्रिकेट के लिए कमेंट्री करने को देख रहा हूं. क्रिकेट के समक्ष आने वाले मुद्दे किसी भी व्यक्तिगत मामले से बड़े हैं.

वॉन ने कहा, 'मैं समाधान का हिस्सा बनना चाहता हूं. सुनना, खुद को शिक्षित करना और इसे सब के लिए एक बेहतर स्वागत योग्य खेल बनाने में मदद करना चाहता हूं.' माइकल वॉन ने शेन वॉर्न, एडम गिलक्रिस्ट, मार्क वॉ और एलन बॉर्डर के साथ की एक फोटो भी शेयर की.

वैसे, अब अजीम रफीक खुद मुश्किलों में घिर चुके हैं. अजीम रफीक पर छह साल पहले एक किशोर लड़की को ‘अश्लील’ संदेश भेजने का आरोप लगाया गया है. यॉर्कशायर पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार गायत्री अजीत जब 16 साल की थीं, तब वह रफीक से मिली थीं. रिपोर्ट के अनुसार, गायत्री ने आरोप लगाया कि क्रिकेटर ने मैनचेस्टर से दुबई की उड़ान में मिलने के तीन महीने बाद दिसंबर 2015 में उन्हें अनुचित वॉट्सएप संदेश भेजे.

Advertisement

गौरतलब है कि इंग्लैंड एवं ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का पहला मैच 8 दिसंबर को ब्रिस्बेन में खेला जाना है. इसके बाद बाकी के चार मैच एडिलेड, मेलबर्न, सिडनी और पर्थ में खेले जाएंगे. आखिरी बार 2019 में एशेज सीरीज का आयोजन हुआ था, जो 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई थी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement