'अर्शदीप को मिचेल से नहीं मांगनी थी माफी', कोच गंभीर ने फाइनल में हुए झगड़े को दिया नया एंगल

टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में डेरिल मिचेल के साथ हुई बहस के बाद अर्शदीप सिंह ने माफी मांगी थी. लेकिन कोच गौतम गंभीर का कहना है कि मैदान पर आक्रामकता सामान्य बात है और अर्शदीप को माफी मांगने की जरूरत नहीं थी. इस घटना के लिए अर्शदीप पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना भी लगाया गया है.

Advertisement
अर्शदीप-मिचेल में हुए झगड़े में कोच गंभीर की हुई एंट्री (Photo: ITG) अर्शदीप-मिचेल में हुए झगड़े में कोच गंभीर की हुई एंट्री (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:42 PM IST

टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कहा है कि अर्शदीप सिंह को न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल से माफी मांगने की जरूरत नहीं थी. दोनों खिलाड़ियों के बीच यह घटना 8 मार्च को टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल के दौरान अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुई थी.

दरअसल न्यूजीलैंड की पारी के दौरान डेरिल मिचेल ने अर्शदीप सिंह की गेंद पर लगातार दो छक्के लगा दिए थे. इसके बाद अर्शदीप ने देखा कि बल्लेबाज क्रीज से थोड़ा बाहर हैं और उन्होंने रन आउट करने के लिए गेंद फेंकी. हालांकि गेंद स्टंप्स पर नहीं लगी और जाकर मिचेल की जांघ पर लग गई. इसके बाद मैदान पर दोनों खिलाड़ियों के बीच थोड़ी बहस भी हुई.

Advertisement

मैच के बाद अर्शदीप सिंह ने साफ किया कि उनका थ्रो जानबूझकर नहीं था और उन्होंने मिचेल से माफी भी मांग ली थी. लेकिन गौतम गंभीर का कहना है कि मैदान पर ऐसी आक्रामकता गलत नहीं है.

यह भी पढ़ें: ICC ने अर्शदीप सिंह पर लगाया जुर्माना, T20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में डेरिल मिचेल को मारी थी गेंद

अर्शदीप के समर्थन में उतरे गंभीर

गंभीर ने कहा कि जब खिलाड़ी अपने देश के लिए खेलते हैं तो उनमें जोश और आक्रामकता होना स्वाभाविक है. अगर गेंदबाज को लगातार दो छक्के लगते हैं तो उसका रिएक्शन आना भी सामान्य बात है. उन्होंने कहा कि अगर अर्शदीप माफी नहीं भी मांगते तो भी उन्हें कोई दिक्कत नहीं होती. उनके मुताबिक क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ी का काम सिर्फ अपने देश के लिए जीत हासिल करना होता है.

Advertisement

गंभीर ने यह भी कहा कि पहले भी क्रिकेट में ऐसे वाकये होते रहे हैं, लेकिन अब सोशल मीडिया के दौर में हर छोटी बात को ज्यादा बड़ा बना दिया जाता है.

यह भी पढ़ें: 'पाजी जस्टिस मिल गया', संजू सैमसन संग अर्शदीप स‍िंह की रील VIRAL, गौतम गंभीर-ईशान क‍िशन को कर दिया ट्रोल

अर्शदीप पर लगा जुर्माना

इस घटना के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने अर्शदीप सिंह पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया है. क्रिकेट परिषद के मुताबिक अर्शदीप ने आचार संहिता के नियम का उल्लंघन किया, जिसमें किसी खिलाड़ी की ओर खतरनाक तरीके से गेंद फेंकना शामिल है. इसके साथ ही अर्शदीप के रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ दिया गया है. हालांकि यह पिछले 24 महीनों में उनका पहला मामला है, इसलिए कोई बड़ी सजा नहीं दी गई.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement