छक्के-चौके की बारिश और रिकॉर्डतोड़ फिफ्टी... फाइनल में अभिषेक शर्मा ने दिखाया 'बीस्ट मोड'

अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 18 गेंदों पर अर्धशतक बना दिया. अभिषेक ने मौजूदा टूर्नामेंट में दो अर्धशतक लगाए और कुल 141 रन बनाए.

Advertisement
अभिषेक शर्मा ने फाइनल में खेली ताबड़तोड़ पारी (Photo: ICC/Getty Images) अभिषेक शर्मा ने फाइनल में खेली ताबड़तोड़ पारी (Photo: ICC/Getty Images)

aajtak.in

  • अहमदाबाद,
  • 08 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:01 PM IST

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का जलवा देखने को मिला. 8 मार्च (रविवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए इस मैच में अभिषेक ने 6 चौके और तीन छक्के की मदद से 21 गेंदों पर 52 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और तीन छक्के शामिल रहे.

अभिषेक शर्मा ने इस दौरान 18 गेंदों पर ही फिफ्टी पूरी कर ली. टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में किसी बल्लेबाज की ये सबसे तेज फिफ्टी रही. अभिषेक ने न्यूजीलैंड के फिन एलन का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में 19 बॉल पर फिफ्टी जमाई थी. अभिषेक को रचिन रवींद्र ने विकेटकीपर टिम सेफर्ट के हाथों कैच आउट कराया.

Advertisement

अभिषेक शर्मा ने इस दौरान संजू सैमसन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी की. इस दौरान भारतीय टीम ने पावरप्ले में ही 92 रन बना दिए. किसी टी20 वर्ल्ड कप मैच के दौरान पावरप्ले में ये संयुक्त रूप से सबसे बड़ा स्कोर रहा. साल 2024 में वेस्टइंडीज ने ब्रिजटाउन में अफगानिस्तान के खिलाफ पावरप्ले में 1 विकेट पर 92 रन बना डाले थे.

टी20 विश्व कप मैच में सर्वोच्च पावर प्ले स्कोर
92/0- भारत बनाम न्यूजीलैंड, अहमदाबाद, 2026 फाइनल
92/1- वेस्टइंडीज बनाम अफगानिस्तान, ब्रिजटाउन, 2024
91/1- नीदरलैंड्स बनाम आयरलैंड, सिलहट, 2014
89/3- इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका, वानखेड़े, 2016
86/1- भारत बनाम नामीबिया, दिल्ली, 2026

♦ देखा जाए तो भारतीय टीम के 100 रन 7.2 ओवरों में ही पूरे हो गए. टी20 वर्ल्ड कप के किसी नॉकआउट मैच में ये सबसे तेज टीम हंड्रेड रहा.

Advertisement

नॉकआउट मैचों में सबसे तेज टीम शतक (टी20 विश्व कप)
7.2 ओवर- भारत बनाम न्यूजीलैंड, अहमदाबाद, 2026
7.5 ओवर- न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका, कोलकाता, 2026
8.1 ओवर- इंग्लैंड बनाम भारत, वानखेड़े, 2026
8.3 ओवर- भारत बनाम इंग्लैंड, वानखेड़े, 2026

अभिषेक शर्मा का मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन लीग स्टेज, सुपर-8 और सेमीफाइनल में निराशाजनक रहा था, लेकिन उन्होंने खिताबी मुकाबले में धांसू खेल दिखाया. उन्होंने टूर्नामेंट की शुरुआत बेहद खराब की और लगातार तीन पारियों में शून्य पर आउट हो गए. इसके बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 15 रन बनाकर थोड़ा योगदान दिया.

जिम्बाब्वे के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने 55 रनों की तूफानी पारी खेलकर वापसी की झलक जरूर दिखाई, लेकिन वह इस लय को बरकरार नहीं रख सके. वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने केवल 10 रन बनाए, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल उनका बल्ला खामोश रहा. कुल मिलाकर अभिषेक शर्मा ने इस टी20 वर्ल्ड कप में 8 पारियों में 17.62 की औसत से 141 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक शामिल रहे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement