सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने आखिरकार मुंबई इंडियंस छोड़ने और वहां कम मौके मिलने को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है. (Photo: Instagram/arjuntendulkar24)
अर्जुन तेंदुलकर 2021 में मुंबई इंडियंस से जुड़े थे और 2025 तक टीम का हिस्सा रहे, लेकिन इस दौरान उन्हें सिर्फ 5 मैच खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने 3 विकेट हासिल किए. स्विंग गेंदबाजी में क्षमता दिखाने के बावजूद उन्हें लगातार प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल सकी. (Photo:Instagram/arjuntendulkar24)
कोई बेंच पर नहीं बैठना चाहता
एक बातचीत में अर्जुन से पूछा गया कि क्या उन्हें ज्यादा मौके मिलने चाहिए थे. इस पर उन्होंने साफ कहा- ऐसा कौन है जो ऐसा महसूस नहीं करता? कोई भी बेंच पर बैठना नहीं चाहता. लेकिन हमें मेहनत करते रहना है और जब मौका मिले तो प्रदर्शन करना है.
(Photo: Instagram/arjuntendulkar24)
MI से LSG तक का सफर
आईपीएल 2026 से पहले अर्जुन को लखनऊ सुपर जायंट्स ने ने मुंबई इंडियंस से ₹30 लाख में ट्रेड किया. अब वह नई टीम के साथ नई शुरुआत के लिए तैयार हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स का इस सीजन का पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लखनऊ में 1 मार्च को हुआ.
(Photo: PTI)
मैं किसी को साबित करने के लिए नहीं खेलता
अर्जुन तेंदुलकर अपने पिता सचिन तेंदुकर से तुलना पर भी खुलकर बात की. उन्होंने कहा- तुलनाएं होती हैं. बड़ा नाम होना एक आशीर्वाद है, लेकिन इसके साथ चुनौतियां भी आती हैं. मैं क्रिकेट अपने जुनून के लिए खेलता हूं, किसी को कुछ साबित करने के लिए नहीं. मेरा फोकस सिर्फ मेहनत और अपने खेल को एंजॉय करने पर है.
(Photo: Instagram/lucknowsupergiants)
अर्जुन के लिए आगे क्या?
मुंबई इंडियंस में सीमित मौके मिलने के बाद अब अर्जुन तेंदुलकर के सामने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के साथ खुद को साबित करने का सुनहरा मौका है.
(Photo: PTI)
अर्जुन तेंदुलकर की आईपीएल जर्नी
अर्जुन को मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपए की कीमत में अपनी IPL टीम MI में शामिल किया था. लेकिन उनको IPL डेब्यू करने का मौका 2023 सीजन में मिला. अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस से लखनऊ में ऑल-कैश डील के तहत ट्रेड किया था. आईपीएल के अब तक कुल 5 मैचों में 3 विकेट ले चुके हैं, और 13 रन बना चुके हैं.
(Photo: PTI)
अर्जुन तेंदुलकर के आंकड़े
(Photo: PTI)