आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी सबसे बड़ी कमजोरी यानी टॉप ऑर्डर को ठीक करने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने मुंबई में हुए कैप्टन्स मीट के दौरान टीम की ओपनिंग जोड़ी को लेकर अहम संकेत दिए हैं. (Photo: X/@IPL)
गायकवाड़ ने साफ किया कि इस सीजन वह खुद ओपनिंग करेंगे और उनके साथ संजू सैमसन पारी की शुरुआत करेंगे. यानी पिछले सीजन में कई प्रयोगों के बाद अब CSK अनुभव पर भरोसा जताने जा रही है. (Photo: PTI)
पिछले सीजन CSK के लिए टॉप ऑर्डर सबसे बड़ी परेशानी रहा था. गायकवाड़ को लंबे समय तक नंबर-3 पर बल्लेबाजी करनी पड़ी, जबकि ओपनिंग में रचिन रवींद्र, डेवोन कॉन्वे और राहुल त्रिपाठी जैसे खिलाड़ियों को आजमाया गया, लेकिन कोई भी कॉम्बिनेशन टीम को स्थिरता नहीं दे सका. (Photo: X/@IPL)
मिड-सीजन में चोट के चलते गायकवाड़ के बाहर होने के बाद युवा आयुष म्हात्रे और डेवाल्ड ब्रेविस को मौका मिला. म्हात्रे ने 7 पारियों में 240 रन (औसत 34.28, स्ट्राइक रेट 188.97) बनाकर प्रभावित किया. जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 94 रन की शानदार पारी शामिल रही. वहीं ब्रेविस ने 6 पारियों में 225 रन बनाकर फिनिशर की भूमिका में दम दिखाया. (Photo: X/@IPL)
इसके बावजूद टीम मैनेजमेंट ने अनुभव को तरजीह दी है. संजू सैमसन को को राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड कर CSK में शामिल किया गया, जिसके बदले रवींद्र जडेजा और सैम करन को भेजा गया. (Photo: PTI)
वहीं टीम के सबसे बड़े नाम एमएस धोनी की बल्लेबाजी पोजीशन पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है. गायकवाड़ ने इस सवाल पर कहा कि फैन्स को इसके लिए पहले मैच तक इंतजार करना होगा. (Photo: PTI)
CSK अपने आईपीएल 2026 अभियान की शुरुआत 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडिम में करेगी. इसके बाद टीम 3 अप्रैल को चेन्नई में पंजाब किंग्स के खिलाफ और 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एमए चिदम्बरम स्टेडियम में अपने घरेलू मुकाबले खेलेगी. (Photo: PTI)