ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित आम्रपाली लेजर पार्क सोसाइटी में हार्न बजाने को लेकर हुए विवाद में युवक और युवतियों की बेरहमी से पिटाई के मामले ने तूल पकड़ लिया है. मंगलवार को अलग-अलग हिंदू संगठनों और समाजिक संगठनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर बिसरख कोतवाली पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया.