गोरखपुर के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित गंगा गैस एजेंसी पर घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार मचा हुआ है. भीषण गर्मी और उमस के बीच उपभोक्ता रात-रात भर सड़कों पर कतारों में जागने को मजबूर हैं. सिलेंडर चोरी होने के डर से लोग कतारों में खड़े सिलेंडरों में ताला मारकर और मच्छरदानी लगाकर खुले आसमान के नीचे रात काट रहे हैं .