पीयूष गोयल का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले वर्षों में देश में कई बड़े सुधार किए हैं, जिनका मुख्य उद्देश्य लोगों को राहत देना है. शुरुआती दिनों में जैसे नोटरी की आवश्यकता को खत्म कर जनविश्वास बनाया गया, वैसे ही अब जनविश्वास बिल 2.0 लाया गया है जिसमें 350 से अधिक प्रावधानों को डिक्रिमिनलाइज किया जाएगा जिससे छोटी-मोटी गलतियों के लिए जेल जाने की जरूरत नहीं होगी. इस पहल का उद्देश्य जनता का भरोसा बढ़ाना और न्यायिक प्रक्रिया को सरल बनाना है.