देश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. केरल में भारी बारिश और उत्तर भारत में भीषण हीटवेव ने हालात कठिन बना दिए हैं. कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री पार पहुंच गया है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में राहत की संभावना कम है.