मॉनसून की एंट्री में देरी के बीच मौसम ने करवट ली है. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कई राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. केरल में बारिश जारी है जबकि उत्तर भारत में बादल, तेज हवाएं और हल्की से मध्यम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है.