यूपी के झांसी में दो ट्रक आपस में टकरा गए. इनमें से एक ट्रक में लदे घी के पाउच सड़क पर बिखर गए. जिसे देखते ही राहगीर पाउच लूटकर भागने लगे. इस घटना से मौके पर जाम लग गया. फौरन पुलिस को हादसे की सूचना दी गई. जिसके बाद लोगों को हटाया गया और घी के पाउच को सुरक्षित जगह रखवाया गया.