पहलवान विनेश फोगाट शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गईं. इससे पहले उन्होंने रेलवे की नौकरी से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने खुद इसकी जानकारी दी. विनेश ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि रेलवे की सेवा जीवन का सबसे यादगार और गौरवपूर्ण समय रहा है. मैं रेलवे परिवार की हमेशा आभारी रहूंगी.