बिहार के वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के कैथोलिया गांव में शादी समारोह के दौरान बज रहे भोजपुरी गाने को लेकर विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. गाने में तेजस्वी यादव और चिराग पासवान का जिक्र होने पर दो पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो जल्द ही पत्थरबाजी में बदल गई.