स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में दोनों देश अपनी तटरेखा से 12 समुद्री मील तक स्थानीय समुद्री जलक्षेत्र पर नियंत्रण रखते हैं. फिर भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान का ज्यादा प्रभाव है. इसकी कई वजहें हैं, लेकिन प्रमुख कारण ईरान की सैन्य ताकत का ओमान से ज्यादा प्रभावी और शक्तिशाली होना है.