यूपी के जौनपुर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के JCC चौराहे पर स्थित एक मोबाइल शोरूम से दो पुलिसकर्मियों ने मोबाइल फोन चुरा लिया था. अब दोनों पुलिसकर्मियों धनंजय बिंद और मिथिलेश यादव को सस्पेंड कर दिया गया है. चोरी की पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई थी. मोबाइल शोरूम से फोन चुराने वाले CCTV फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है. उधर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शोरूम के मालिक का बयान वायरल हो रहा है. .