बेगूसराय जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई और तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा तेघड़ा थाना क्षेत्र के गौशाला के पास शुक्रवार रात करीब 9 बजे हुआ, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारों युवक कई फीट उछलकर सड़क पर गिर पड़े.