बिहार विधानसभा में ब्राह्मणवाद को लेकर जोरदार विवाद हुआ. यूजीसी की नई गाइडलाइंस को लेकर लेफ्ट के विधायकों ने इसे लागू करने की मांग की और विरोध करने वालों को ब्राह्मणवादी कहकर विवाद बढ़ गया. विधायकों के बीच मनमुटाव इतना बढ़ा कि विजय सिन्हा को हस्तक्षेप करना पड़ा. इस मामले में उन्होंने कहा कि ऐसे लोग समाज को नुकसान पहुंचाते हैं.