तेजस्वी यादव का कहना है कि देश का रुपया लगातार कमजोर होता जा रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप अपने मन मुताबिक टैरिफ लगा रहे हैं, जो भारतीय मुद्रा पर असर डाल रहा है. इससे भारत की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है. ट्रंप के फैसले और टैरिफ के कारण रुपया दबाव में है, जो व्यापार और बाजार दोनों को प्रभावित कर सकता है.