शेयर बाजार में भयंकर तबाही मची है. सेंसेक्स-निफ्टी में कारोबार बढ़ने के साथ ही गिरावट तेज होती रही. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स अंत में 2496 अंक फिसलकर बंद हुआ, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स 775 अंक की गिरावट के साथ क्लोज हुआ.