उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. बरखेड़ा थाना क्षेत्र के मधईया गांव में गंगा देवी घर में साफ-सफाई कर रही थीं, तभी उन्हें कोबरा सांप ने काट लिया. सांप के काटते ही परिजन घबरा गए और तुरंत उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाने का फैसला किया. हैरानी की बात यह रही कि परिजन महिला के साथ उस कोबरा सांप को भी डिब्बे में बंद कर अस्पताल ले आए.