अमेरिका के रोड आइसलैंड में आईसीई हॉकी रिंग में हुई गोलीबारी से सुरक्षा व्यवस्था में भारी चूक सामने आई है. इस गोलीबारी में दो लोगों की मृत्यु हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह हमला खास तौर पर किसी पर निशाना साध कर किया गया था. गोलीबारी के तुरंत बाद शूटर ने खुद को गोली मार ली, जिससे स्थिति और नाजुक हो गई.