अलवर जिले के राजगढ़ क्षेत्र से एक भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां जमवारामगढ़ में तैनात थानाधिकारी भगवान सहाय मीना ने दो गरीब और बेसहारा बेटियों के जीवन में खुशियों की नई शुरुआत कराई. उन्होंने अपने घर से इन दोनों बेटियों की शादी पूरे रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराई.