गुजरात में कच्छ के मुंद्रा पोर्ट पर तेज हवाओं के चलते एक घटना हो गई. यहां सीटी 3 टर्मिनल पर खड़ा एमएससी एलेक्जेंड्रा नाम का विशाल मालवाहक जहाज अचानक अनियंत्रित हो गया. दरअसल, जिन रस्सियों से ये शिप बंधा था, उनमें से एक रस्सी अचानक टूट गई थी. खराब मौसम और तेज हवाओं के कारण समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही थीं.