संभल के असमोली क्षेत्र के मुबारकपुर बंद गांव में प्रशासन ने साढ़े तीन बीघा सरकारी जमीन की पैमाइश की. जांच के दौरान जमीन पर मस्जिद, मदरसा, छह दुकानें, एक मकान और एक सरकारी स्कूल बने मिले. यह जमीन राजस्व रिकॉर्ड में खाद के गड्ढों और खेल के मैदान के रूप में दर्ज थी. पैमाइश करने वाली टीम में पांच लेखपाल और एक कानूनगो शामिल थे.